बिटकॉइन में बंपर तेजी, ऑल टाइम हाई पर पहुंचे भाव, जानिए अब क्या होगा आगे
Updated on
08-03-2024
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इस सप्ताह बीते सोमवार को बिटकाइन की कीमत ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थीं। इस दौरान बिटकॉइन के भाव 68,791 डॉलर पर पहुंच गए थे। बिटकॉइन में इस तेजी की वजह अमेरिका में कई बिटकॉइन को ईटीएफ की मंजूरी मिलना है। अमेरिकी सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने बिटकॉइन ईटीएफ को मंजूरी दी है। इसके बाद से बिटकॉइन में निवेशकों की संख्या बढ़ी है। बिटकॉइन की कीमत में पिछले एक साल में 200 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। बिटकॉइन को साल 2009 में लॉन्च किया गया था। साल 2010 में इसकी कीमत 0.008 डॉलर थी। हाल ही में आई इस तेजी के बीच बिटकॉइन ने एक महीने में 55 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न का दिया है। सिर्फ फरवरी में ही दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने निवेशकों को 44 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया था।
बिटकॉइन में खूब हो रही कमाई
बिटकॉइन में निवेशकों की खूब कमाई हो रही है। एक साल में बिटकॉइन की कीमत 63 फीसदी तक बढ़ चुकी है। इस दौरान जितने लोगों ने बिटकॉइन में निवेश किया उनकी अच्छी कमाई हुई है। बिटकॉइन अकेले ऊपर नहीं जा रहा है। बिटकॉइन के अलावा शेयर बाजार भी रेकॉर्ड ऊंचाई पर है। शेयर बाजार में भी शानदार तेजी देखने को मिल रही है। स्टॉक मार्केट के अलावा सोने के भाव में भी रेकॉर्ड उछाल आया है। गोल्ड के भाव बढ़े हैं। दो साल के खराब प्रदर्शन के बाद बॉन्ड की कीमतें भी बढ़ रही हैं।
आसान हुआ निवेश
बिटकॉइन में निवेश अब आसान हो गया है। बीते दिनों अमेरिकी नियामक, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने ब्लैकरॉक और फिडेलिटी सहित 11 निवेश फर्मों द्वारा बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) बनाने के लिए आवेदनों को मंजूरी दी थी। ये आम निवेशकों के लिए क्रिप्टोकरेंसी खरीदना आसान बनाते हैं। किसी विशेषज्ञ एक्सचेंज के साथ खाता खोलने, क्रिप्टो वॉलेट बनाने, बैंक हस्तांतरण करने और फिर बिटकॉइन खरीदने के बजाय, लोग अब बस अपने ब्रोकरेज खातों में लॉग इन कर सकते हैं।
अब आगे क्या
बिटकॉइन में तेजी बनी हुई है। लेकिन अभी भी इसके भविष्य को लेकर लोग असमंजस में हैं। बिटकॉइन ने हाल के वर्षों में कुछ भरोसा हासिल किया है। एएसईजी के डेटा के मुताबिक, अमेरिका के 10 स्पॉट यूएस क्रिप्टो फंड में निवेश एक मार्च तक 2.17 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। अब आने वाले दिनों में बिटकॉइन को दो हिस्सों में बांटने की भी तैयारी है। वहीं कई जियोपॉलिटिकल कारणों से इन्वेस्टर्स अपने पोर्टफोलियो को डाइवरसिफाई करना चाहते हैं। यही वजह है कि वे बिटकॉइन का रुख कर रहे हैं, जिसे डिजिटल इन्वेस्टमेंट का सुरक्षित ठिकाना माना जाता है।
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…
नई दिल्ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले से पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) में फैले तनाव पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की नजर है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा…
नई दिल्ली: राहुल और उनकी पत्नी अंजलि एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। पिछले कुछ समय में उन्होंने अपने खर्चों में कटौती करके 2 लाख रुपये की सेविंग की है।…
नई दिल्ली: चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ जंग तीखी हो गई है। जिस तरह यह बढ़ गई है, उससे दोनों देशों के बीच कारोबारी रिश्ते करीब-करीब खत्म होते दिख रहे हैं। एक-दूसरे…
नई दिल्ली: रेलिगेयर इंटरप्राइजेज की अध्यक्ष रश्मि सलूजा को हाल में फ्लाइट से उतार दिया गया। यह फ्लाइट लंदन जा रही थी। रश्मि फ्लाइट की 'बिजनेस श्रेणी' में सफर कर रही…