सालभर में 216 लीटर सॉफ्ट ड्रिंक गटक जाता है इस देश का हर आदमी, जानिए भारत का हाल

Updated on 19-12-2023
नई दिल्ली: क्या आप जानते हैं कि सॉफ्ट ड्रिंक की सबसे ज्यादा खपत किस देश में है? इसका जवाब है अमेरिका। इस देश में हर आदमी सालभर में 216 लीटर कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक पी जाता है। कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक की खपत में टॉप दस देशों में से छह अमेरिका के हैं। इनमें अर्जेंटीना, चिली, मेक्सिको, कनाडा और उरुग्वे शामिल हैं। इस लिस्ट में भारत सबसे नीचे है। भारत में कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक की प्रति व्यक्ति सालाना खपत मात्र 4.2 लीटर है। कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक में सामान्य पानी की तुलना में ज्यादा कार्बन डाई ऑक्साइड होता है। कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन आम होता जा रहा है। कुल लोग स्वाद के लिए इसे पीते हैं तो कुछ इससे हाजमा सही होने का दावा करते हैं।

अमेरिका के बाद इसकी सबसे ज्यादा खपत अर्जेंटीना में है। वहां हर आदमी सालभर में 155 लीटर कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक पी जाता है। चिली में इसकी सालाना खपत प्रति व्यक्ति 141 लीटर है। इसी तरह मेक्सिको में भी हर आदमी सालभर में औसतन 137 लीटर सॉफ्ट ड्रिंक पी लेता है। इसके बाद आयरलैंड (126 लीटर), कनाडा (119.8 लीटर), नॉर्वे (119.8 लीटर), उरुग्वे (113 लीटर), बेल्जियम (102.9 लीटर) और ऑस्ट्रेलिया (100.1 लीटर) का नंबर है। यूके में हर आदमी सालभर में 96.5 लीटर कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक गटक जाता है जबकि नीदरलैंड में यह आंकड़ा 96.1 लीटर है।

भारत का नंबर

इसके बाद सऊदी अरब (89 लीटर), बोलिविया (89 लीटर), न्यूजीलैंड (84.2 लीटर), स्वीडन (82.4 लीटर), स्विट्जरलैंड (81.4 लीटर), डेनमार्क (80 लीटर) और ऑस्ट्रिया (78.8 लीटर) का नंबर है। यूरोपीय देश जर्मनी में कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक की प्रति व्यक्ति खपत 72 लीटर और रूस में 66.4 लीटर है। ब्राजील में यह 59.5 लीटर, फिनलैंड में 52 लीटर, इटली में 50.2 लीटर, स्पेन में 39.2 लीटर, फ्रांस में यह 37.2 लीटर, इंडोनेशिया में 23 लीटर, जापान में 21.6 लीटर और भारत में 4.2 लीटर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट

नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट
व्यवसायिक खबर

ईरान में शांति की उम्मीद में उछला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
ईरान में शांति की उम्मीद में उछला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला
व्यवसायिक खबर

ट्रिलियनेयर बनने जा रहे मस्क के साथ किसने किया ये 'मजाक'

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
ट्रिलियनेयर बनने जा रहे मस्क के साथ किसने किया ये 'मजाक'
व्यवसायिक खबर

सहारा इंडिया पर EPFO का बड़ा एक्शन

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…
सहारा इंडिया पर EPFO का बड़ा एक्शन
व्यवसायिक खबर

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच क्या है RBI का प्लान? गवर्नर ने दी जानकारी, ब्याज दरों पर भी दिया अपडेट

नई दिल्ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले से पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) में फैले तनाव पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की नजर है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा…
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच क्या है RBI का प्लान? गवर्नर ने दी जानकारी, ब्याज दरों पर भी दिया अपडेट
व्यवसायिक खबर

कुलांचे मारता सोना, दगाबाज बने शेयर... शॉक पे शॉक के बीच कहां बनेगा पैसा?

नई दिल्‍ली: राहुल और उनकी पत्‍नी अंजलि एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। पिछले कुछ समय में उन्‍होंने अपने खर्चों में कटौती करके 2 लाख रुपये की सेविंग की है।…
कुलांचे मारता सोना, दगाबाज बने शेयर... शॉक पे शॉक के बीच कहां बनेगा पैसा?
व्यवसायिक खबर

अमेरिका-चीन के बीच सब खत्‍म... भारत बनेगा बड़ा खिलाड़ी या कोई और ही साफ कर देगा मलाई

नई दिल्‍ली: चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ जंग तीखी हो गई है। जिस तरह यह बढ़ गई है, उससे दोनों देशों के बीच कारोबारी रिश्‍ते करीब-करीब खत्‍म होते दिख रहे हैं। एक-दूसरे…
अमेरिका-चीन के बीच सब खत्‍म... भारत बनेगा बड़ा खिलाड़ी या कोई और ही साफ कर देगा मलाई
व्यवसायिक खबर

सबसे मजबूत स्मार्टफोन्स की तलाश होगी खत्म, OPPO India दे रहा शानदार ऑफर और 10 लाख जीतने का मौका

त्योहारी सीजन में OPPO India ने एक शानदार ऑफर पेश किया है जो कि ‘Pay 0, Worry 0, Win ₹10 Lakh’ है यानी आपको ना कुछ खर्च करना है, ना…
सबसे मजबूत स्मार्टफोन्स की तलाश होगी खत्म, OPPO India दे रहा शानदार ऑफर और 10 लाख जीतने का मौका
व्यवसायिक खबर

रेलिगेयर की प्रमुख रश्मि सलूजा ने ऐसा क्‍या किया एयर इंडिया की फ्लाइट से उतार दी गईं

नई दिल्ली: रेलिगेयर इंटरप्राइजेज की अध्यक्ष रश्मि सलूजा को हाल में फ्लाइट से उतार दिया गया। यह फ्लाइट लंदन जा रही थी। रश्मि फ्लाइट की 'बिजनेस श्रेणी' में सफर कर रही…
रेलिगेयर की प्रमुख रश्मि सलूजा ने ऐसा क्‍या किया एयर इंडिया की फ्लाइट से उतार दी गईं
व्यवसायिक खबर