बढ़ी ठंड ने बढ़ाया गर्म कपड़ों का कारोबार, डाई फ्रूट्स तो झूम रहा है

Updated on 06-02-2024
नई दिल्ली : मौसम में हो रहे बदलाव का असर मार्केट पर भी पड़ रहा है। आलम यह है कि इस बार फरवरी में भी ठंड अब तक बनी हुई है, जबकि पिछले साल न तो बारिश हुई थी और न ही इतनी ठंड थी। ऐसे में इस बार हीटर, गर्म कपड़े, ड्राई फ्रूट्स की रेकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई है। व्यापारियों का दावा है कि मांग के हिसाब में गर्म कपड़े की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। हालांकि, कुछ मार्केट में ठंड के चलते लोगों का फुटफॉल भी गिर गया है।

कम रखा था स्टॉक

करोल बाग के कपड़ा कारोबारी कशिश अरोड़ा ने बताया कि इस बार गर्म कपड़े की बिक्री देर से शुरू हुई। अनुमान था कि ठंड कम पड़ेगी, जिसकी वजह से व्यापारियों ने ठंड के कपड़ों का स्टॉक कम रखा था, लेकिन फरवरी तक पड़ी ठंड ने गर्म कपड़े के कारोबार में भी बढ़ोतरी की है। लोग अभी भी शरीर को गर्म करने वाले कपड़े खरीद रहे हैं।


गर्म कपड़ों की नहीं हो पा रही है सप्लाई

अरोड़ा ने बताया कि गर्म कपड़े के डिमांड का आलम यह है कि थोक कारोबारी गर्म कपड़े की सप्लाई नहीं कर पा रहे हैं। इसके पीछे यह कारण है कि कम मैन्युफैक्चरिंग की गई थी। कंपनियों में काम करने वाले मजदूर अपने गांव चले गए हैं, जिससे गर्म कपड़े की सप्लाई नहीं हो पा रही है। उनका दावा है कि पिछले साल की फरवरी की तुलना में इस बार फरवरी में अभी तक गर्म कपड़े का कारोबार 50 प्रतिशत अधिक है।

फरवरी में भी बिक रहे हैं रूम हीटर

कमला नगर मार्केट के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के विक्रेता विकास तनेजा बताते हैं कि रूम हीटर का कारोबार दिसंबर में ठंडा था, लेकिन इसके बाद से फरवरी में भी हीटर की डिमांड आ रही है। पिछले करीब 7 साल बाद ऐसा देखने को मिला है कि लोग जम कर कमरे गर्म करने वालो उपकरण खरीद रहे हैं।

ठंड ने घटाया फुटफॉल

कनाट प्लेस स्थित जनपथ मार्केट के कपड़ा कारोबारी अजय कुमार चौरसिया ने बताया कि कई साल बाद फरवरी में भी ठंड पड़ रही है। पिछले साल इन दिनों गर्मी के सीजन वाले कपड़े दुकान में लगा दिए गए थे, लेकिन इस बार अभी तक ठंड के कपड़े बिक रहे हैं। हालांकि चौरसिया का कहना है कि ठंड के चलते इस बार मार्केट में लोगों का फुटफॉल कम हुआ है। कम फुटफॉल मतलब कि बिक्री पर असर।

ड्राई फ्रूट्स की भी बनी है डिमांड

इंटरनेशनल फ्रूट्स एंड नट्स ऑर्गनाइजेशन के डायरेक्टर रविंद्र मेहता बताते हैं कि हर साल फरवरी में ठंड कम होने के चलते ड्राई फ्रूट्स की डिमांड 5 से 10 प्रतिशत गिर जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। ठंड के चलते बादाम, अखरोट और मुनक्के की डिमांड अभी आ रही है। इससे व्यापार में बढ़ोतरी हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट

नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट
व्यवसायिक खबर

ईरान में शांति की उम्मीद में उछला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
ईरान में शांति की उम्मीद में उछला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला
व्यवसायिक खबर

ट्रिलियनेयर बनने जा रहे मस्क के साथ किसने किया ये 'मजाक'

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
ट्रिलियनेयर बनने जा रहे मस्क के साथ किसने किया ये 'मजाक'
व्यवसायिक खबर

सहारा इंडिया पर EPFO का बड़ा एक्शन

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…
सहारा इंडिया पर EPFO का बड़ा एक्शन
व्यवसायिक खबर

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच क्या है RBI का प्लान? गवर्नर ने दी जानकारी, ब्याज दरों पर भी दिया अपडेट

नई दिल्ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले से पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) में फैले तनाव पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की नजर है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा…
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच क्या है RBI का प्लान? गवर्नर ने दी जानकारी, ब्याज दरों पर भी दिया अपडेट
व्यवसायिक खबर

कुलांचे मारता सोना, दगाबाज बने शेयर... शॉक पे शॉक के बीच कहां बनेगा पैसा?

नई दिल्‍ली: राहुल और उनकी पत्‍नी अंजलि एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। पिछले कुछ समय में उन्‍होंने अपने खर्चों में कटौती करके 2 लाख रुपये की सेविंग की है।…
कुलांचे मारता सोना, दगाबाज बने शेयर... शॉक पे शॉक के बीच कहां बनेगा पैसा?
व्यवसायिक खबर

अमेरिका-चीन के बीच सब खत्‍म... भारत बनेगा बड़ा खिलाड़ी या कोई और ही साफ कर देगा मलाई

नई दिल्‍ली: चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ जंग तीखी हो गई है। जिस तरह यह बढ़ गई है, उससे दोनों देशों के बीच कारोबारी रिश्‍ते करीब-करीब खत्‍म होते दिख रहे हैं। एक-दूसरे…
अमेरिका-चीन के बीच सब खत्‍म... भारत बनेगा बड़ा खिलाड़ी या कोई और ही साफ कर देगा मलाई
व्यवसायिक खबर

सबसे मजबूत स्मार्टफोन्स की तलाश होगी खत्म, OPPO India दे रहा शानदार ऑफर और 10 लाख जीतने का मौका

त्योहारी सीजन में OPPO India ने एक शानदार ऑफर पेश किया है जो कि ‘Pay 0, Worry 0, Win ₹10 Lakh’ है यानी आपको ना कुछ खर्च करना है, ना…
सबसे मजबूत स्मार्टफोन्स की तलाश होगी खत्म, OPPO India दे रहा शानदार ऑफर और 10 लाख जीतने का मौका
व्यवसायिक खबर

रेलिगेयर की प्रमुख रश्मि सलूजा ने ऐसा क्‍या किया एयर इंडिया की फ्लाइट से उतार दी गईं

नई दिल्ली: रेलिगेयर इंटरप्राइजेज की अध्यक्ष रश्मि सलूजा को हाल में फ्लाइट से उतार दिया गया। यह फ्लाइट लंदन जा रही थी। रश्मि फ्लाइट की 'बिजनेस श्रेणी' में सफर कर रही…
रेलिगेयर की प्रमुख रश्मि सलूजा ने ऐसा क्‍या किया एयर इंडिया की फ्लाइट से उतार दी गईं
व्यवसायिक खबर