A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined variable: description

Filename: views/header.php

Line Number: 9

" />
"> शिवहर समाचार
"> बिहार
"> राष्ट्रीय समाचार

पंचायत सचिवों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान, गर्दनीबाग में दिया धरना,

Updated on 05-05-2026
 पंचायत सचिवों ने  अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान, गर्दनीबाग में दिया धरना,

*पटना* बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के बैनर तले हजारों पंचायत सचिवों ने सोमवार को गर्दनीबाग में अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। सचिवों ने साफ कहा कि जब तक मांगों से जुड़ा लिखित आदेश जारी नहीं होता, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

*वर्षों से उपेक्षा का आरोप*  
संघ अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पंचायत सचिव वर्षों से जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों की उपेक्षा हुई है। अब आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि मई माह में राज्यव्यापी प्रदर्शन, घेराव और आमरण अनशन का रास्ता अपनाया जाएगा।

*सम्मान और अधिकार की लड़ाई: अवनीश सिंह*  
पंचायत सचिव संघ शिवहर के जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि यह सम्मान और अधिकार की लड़ाई है। केवल मौखिक आश्वासन पर हड़ताल खत्म नहीं होगी। 

*निलंबित सचिवों की बहाली की मांग*  
महामंत्री राकेश रंजन ने वैशाली जिले के तीन निलंबित पंचायत सचिवों की बहाली संबंधी लिखित आदेश जारी करने की मांग दोहराई। 

धरने में संघ के संरक्षक रामजी प्रसाद सिंह, संयोजक सुनील सिंह, सुचीत कुमार, प्रिया रंजन कुमार, बीरबल कुमार, संजय कुमार समेत राज्यभर से आए हजारों पंचायत सचिव मौजूद रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें