A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined variable: description

Filename: views/header.php

Line Number: 9

" />
"> शिवहर समाचार
"> बिहार
"> राष्ट्रीय समाचार

पटना मे कैंडल मार्च मे बडी संख्या भाग लिये शिवहर जनसुराज पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता

Updated on 05-05-2026
 पटना के गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर खगड़िया निवासी पांडव की दिल्ली में पुलिस द्वारा की गई हत्या के विरोध में जन सुराज पार्टी द्वारा कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिवहर जिला जन सुराज पार्टी कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कैंडल मार्च में जिला अध्यक्ष रामाधार साह , महासचिव रामप्रवेश बाबू, 
राघवेंद्र कुमार , वीरेंद्र कुमार सिंह राहुल सिह , भिखू साह जी सहित जन सुराज पार्टी के कई अन्य साथी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर इस घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों को अविलंब कठोर सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
कैंडल मार्च के माध्यम से दिवंगत पांडव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और न्याय की आवाज बुलंद की गई। शिवहर जिला जन सुराज पार्टी के सभी साथियों ने इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें