‘द बुल’ के लिए सलमान ने किया फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन रोजाना साढ़े 3 घंटे वर्कआउट

Updated on 06-02-2024

सलमान खान की अगली फिल्म ‘द बुल’ है। इसमें वो ब्रिगेडियर फरूख बुलसारा के रोल में नजर आएंगे। सुनने में आया था कि सलमान इस फिल्म के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन कर रहे हैं। अब एक्टर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिसमें वो एक दम फिट नजर आ रहे हैं।

वायरल हुए सलमान के नए लुक के फोटोज
हाल ही में एक फैन कपल ने सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट विजिट किया। इस दौरान उन्होंने सलमान और उनके पिता सलीम खान से मुलाकात की। फैन ने अपने फैमिली मेंबर्स से वीडियो कॉल पर सलमान की बात भी करवाई। अब इस मुलाकात की फोटोज और वीडियोज वायरल है।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र की मानें तो बुलसारा का किरदार निभाने के लिए सलमान रोजाना साढ़े 3 घंटे की हार्डकोर ट्रेनिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी डाइट में भी चेंज किया है।

25 साल बाद साथ काम करेंगे सलमान-करण
‘द बुल’ को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए वो और सलमान 25 साल बाद साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म की टीम पिछले साल 28 दिसंबर को मुंबई के फिल्मसिटी में मुहूर्त के लिए इकट्ठी हुई थी। इस दौरान यह कन्फर्म किया गया था कि फिल्म फरवरी 2024 में फ्लोर पर जाएगी।

दो महीने के लिए पोस्टपोन हो चुकी है फिल्म की शूटिंग
हालांकि, बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो डायरेक्टर विष्णुवर्धन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग दो महीने के लिए पोस्टपोन हो गई है। ऐसा इंडिया और मालदीव के बीच चल रहे विवाद के चलते हुआ है।

1988 में हुए ऑपरेशन कैक्टस पर बेस्ड है ‘द बुल’
‘द बुल’ की कहानी 1988 में हुए फेमस ऑपरेशन कैक्टस पर बेस्ड है। यह ऑपरेशन इंडियन आर्मी ने मालदीव को टैरर अटैक से बचाने के लिए किया था। इस ऑपरेशन को ब्रिगेडियर फरूख बुलसारा ने लीड किया था।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र की मानें तो, ‘करण, विष्णु और सलमान को इस फिल्म का स्क्रीनप्ले तय करने में अभी थोड़ा और वक्त लगेगा। मेकर्स इसे मालदीव में ही शूट करना चाहते थे पर अब वो अपनी स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव कर रहे हैं। साथ ही भारत-मालदीव के बीच रिश्ते सुधरने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही सब कुछ ठीक हो जाएगा मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।’

सलमान की आखिरी फिल्म ‘टाइगर-3’ थी। 12 नवंबर 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने इंडिया में 250 करोड़ और वर्ल्डवाइड 466 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म ‘सास बहू की पंचायत’ में दमदार अभिनय के लिए अपर्णा मलिक को मिला बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड

 सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म ‘सास बहू की पंचायत’ में दमदार अभिनय के लिए अपर्णा मलिक को मिला बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्डLal Babu pandey SHEOHAR मुंबई । ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड शो 2025…
सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म ‘सास बहू की पंचायत’ में दमदार अभिनय के लिए अपर्णा मलिक को मिला बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड
मनोरंजन

पिता से मिली घड़ी 50 रुपये में बेचकर मुंबई आए थे एक्टर, मेहनत और प्रतिभा ने बनाया जुबली कुमार

अभिनेता राजेंद्र कुमार इस दुनिया में नहीं हैं। मगर, उनका सिनेमा, उनसे जुड़े किस्से आज भी दर्शकों के बीच बड़े चाव से कहे-सुने जाते हैं। राजेंद्र कुमार ने साल 1999…
पिता से मिली घड़ी 50 रुपये में बेचकर मुंबई आए थे एक्टर, मेहनत और प्रतिभा ने बनाया जुबली कुमार
मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस अर्पणा मल्लिक की अदाओं के जलवा से अब पूरे भारत में होने लगी है मशहूर

 भोजपुरी एक्ट्रेस अर्पणा मल्लिक  की अदाओं के जलवा से अब पूरे भारत में होने लगी है मशहूर तेलुगू-तमिल-कन्नड़ से भोजपुरी सिनेमा तक छा गईं बिहार की इस मासूम चेहरे वाली अभिनेत्रीमुंबई/पटना/पंकज…
भोजपुरी एक्ट्रेस अर्पणा मल्लिक  की अदाओं के जलवा से अब पूरे भारत में होने लगी है मशहूर
मनोरंजन

नीले रंग की ड्रेस में मोनालिसा दिख रहीं ग्लैमरस, देखें तस्वीरें

Monalisa: एक्ट्रेस मोनालिसा ने पूल साइड फोटोशूट के दौरान नीले और सफेद रंग की स्टाइलिश प्रिंटेड ड्रेस पहनी हुई है. मोनालिसा का खूबसूरत फैशन कम से कम एक्सेसरीज और चमकदार…
नीले रंग की ड्रेस में मोनालिसा दिख रहीं ग्लैमरस, देखें तस्वीरें
मनोरंजन

किडनी बेचकर शादी करेगी ये भोजपुरी एक्ट्रेस! खेसारी और पवन सिंह के साथ मचा चुकी हैं धमाल

Amrapali Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. इसकी जानकारी हाल ही दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने दिया. भोजपुरी एक्ट्रेस ने अपनी शादी की सारी…
किडनी बेचकर शादी करेगी ये भोजपुरी एक्ट्रेस! खेसारी और पवन सिंह के साथ मचा चुकी हैं धमाल
मनोरंजन

दीपवीर के घर गूंजी किलकारी, खूबसूरत जोड़ी के घर नन्ही परी ने लिया जन्म

Today sheohar news?अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर किलकारी गूंज उठी है। अमर उजाला के सूत्रों के मुताबिक कपल के घर बिटिया का जन्म हुआ है। गणेश चतुर्थी…
दीपवीर के घर गूंजी किलकारी, खूबसूरत जोड़ी के घर नन्ही परी ने लिया जन्म
मनोरंजन

झगरू महतो का निकला पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर से कनेक्शन! मचा कोहराम

Jhagru Mahato Comedy: आपको पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर का भारत आना याद है या भूल गए? जो पबजी खेलते-खेलते नोएडा के सचिन के प्यार में पागल हो गई और अपने पति…
झगरू महतो का निकला पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर से कनेक्शन! मचा कोहराम
मनोरंजन

दो दिनों तक चलेगा सोनाक्षी सिंन्हा-जहीर की शादी का जश्न, मेहमानों के लिए रखी गई है यह शर्त

Today sheohar news शत्रुघ्न सिन्हा के घर शहनाई बजने वाली है। बेटी सोनाक्षी की शादी की तैयारियां चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सोनाक्षी अपने…
दो दिनों तक चलेगा सोनाक्षी सिंन्हा-जहीर की शादी का जश्न, मेहमानों के लिए रखी गई है यह शर्त
मनोरंजन

सालों बाद दोनों कर रहे थे 'दिल की बात', पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने शेयर किया VIDEO

Pawan Singh and Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा जगत के पावरस्टार पवन सिंह ने जब से आसनसोल से बीजेपी का लोकसभा चुनाव लड़ने का टिकट लौटाया है. तब से कई तरह की…
सालों बाद दोनों कर रहे थे 'दिल की बात', पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने शेयर किया VIDEO
मनोरंजन