SHEOHAR*तरियानी के मुंगराहा गांव में नाबालिग लड़की का शव बरामद, अपहरण के बाद हत्या की आशंका*

Updated on 16-03-2026
SHEOHAR*तरियानी के मुंगराहा गांव में नाबालिग लड़की का शव बरामद, अपहरण के बाद हत्या की आशंका*

शिवहर।  जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के मुंगराहा गांव के आम के बगीचे के पास सोमवार को एक नाबालिग लड़की का शव बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद एवं शिवहर  एसडीपीओ सुशील कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक लड़की की पहचान मुंगराहा वार्ड नंबर 4 निवासी स्वर्गीय नंदन पासवान की 14 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। मुस्कान 7 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 बजे बगीचे में खेलने गई थी, जिसके बाद से वह लंगभग गायब थी। उसकी मां चंद्रमा देवी ने 10 मार्च 2026 को तरियानी थाना में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।

चंद्रमा देवी ने अपने आवेदन में बताया था कि उनकी बेटी मुस्कान कुमारी, तनु कुमारी, सविता कुमारी और राधा कुमारी 7 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 बजे बगीचे में खेलने गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। मुस्कान उन्होंने आशंका जताई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया है।

तरियानी थाना ने इस मामले में कांड संख्या 70/26 दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी बीच सोमवार के सुबह मुस्कान कुमारी का शव बगीचे के पास से बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में तरह-तरह की बातें चल रही हैं।

एसडीपीओ सुशील कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा, "एक नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।"

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट हैं और जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
वही तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि, शव की अवस्था ऐसी है की पहचान में नहीं आ रहा है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं डीएनए टेस्ट के बाद सच सामने आएगा। और दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा जल्द से जल्द गिरफ्तार कर हिरासत भेजा जाएगा। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

SHEOHAR.टाईगर मोबाईल के सिपाही मुन्ना चौधरी पर फतहपुर थाना में हुआ FIR दर्ज ।

SHEOHAR.टाईगर मोबाईल के सिपाही मुन्ना चौधरी पर फतहपुर थाना में  हुआ FIR दर्ज । शिवहर-मिर्जापुर धोवाहीं पंचायत  के वार्ड नंबर -14 के निवासी  मोहन साह  जो बर्फ का कारों बारी है।…
SHEOHAR.टाईगर मोबाईल के सिपाही मुन्ना चौधरी पर फतहपुर थाना में  हुआ FIR दर्ज ।
शिवहर समाचार

SHEOHAR.पैक्स एवं व्यापार मंडल प्रतिनिधियों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

SHEOHAR.पैक्स एवं व्यापार मंडल प्रतिनिधियों को  दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण शिवहर जिले में पैक्स अध्यक्षों, व्यापार मंडल अध्यक्षों और प्रबंधकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शहर के…
SHEOHAR.पैक्स एवं व्यापार मंडल प्रतिनिधियों को  दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
शिवहर समाचार

SHEOHAR*खैरवा दर्प में चैत्र नवरात्र पर होने वाले चंडी महायज्ञ कों लेकर निकाली गई भव्य मंगल कलश शोभायात्रा*

SHEOHAR*खैरवा दर्प में चैत्र नवरात्र पर होने वाले चंडी महायज्ञ कों लेकर निकाली गई भव्य मंगल कलश शोभायात्रा*SHEOHAR .खैरवा दर्प नगर परिषद शिवहर वार्ड नंबर 22 में कल से शुरू…
SHEOHAR*खैरवा दर्प में चैत्र नवरात्र पर होने वाले चंडी महायज्ञ कों लेकर निकाली गई भव्य मंगल कलश शोभायात्रा*
शिवहर समाचार

SHEOHAR*आवासीय आदर्श प्रेप स्कूल के 10 बच्चे नवोदय स्कूल के लिए चयनित*

SHEOHAR*आवासीय आदर्श प्रेप स्कूल के 10 बच्चे नवोदय स्कूल के लिए चयनित* शिवहर जिला मुख्यालय स्थित शिवहर पिपराही मुख्य मार्ग ( लचका पुल) पास अवस्थित आवासीय आदर्श प्रेप स्कूल के 10…
SHEOHAR*आवासीय आदर्श प्रेप स्कूल के 10 बच्चे नवोदय स्कूल के लिए चयनित*
शिवहर समाचार

SHEOHAR; LPG गैस की पर्याप्त भण्डार है,अफवाहों से बचने की अपील*

SHEOHAR; LPG गैस की पर्याप्त भण्डार है,अफवाहों से बचने की अपील*शिवहर जिला : जिले में रसोई गैस को लेकर चल रही आशंकाओं के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए…
SHEOHAR; LPG गैस की पर्याप्त भण्डार है,अफवाहों से बचने की अपील*
शिवहर समाचार

SHEOHAR; बुडको से संचालित स्टाॅर्म वाटर डे्नेज सिस्टम का डीएम ने किया निरीक्षण

SHEOHAR; बुडको से संचालित स्टाॅर्म वाटर डे्नेज सिस्टम का डीएम ने किया निरीक्षण शिवहर शहर में वर्षों से चली आ रही जलजमाव की समस्या के स्थायी निराकरण हेतु बुडको (BUIDCO) के…
SHEOHAR; बुडको से संचालित स्टाॅर्म वाटर डे्नेज सिस्टम का डीएम ने किया निरीक्षण
शिवहर समाचार

SHEOHAR! तरियानी में सड़क हादसा: बाईक सवार को बचाने में कार खाई में गिर गई* कोई हताहत नहीं।

SHEOHAR! तरियानी में सड़क हादसा:  बाईक सवार को बचाने में कार खाई में गिर गई* कोई हताहत नहीं शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर काली मंदिर के पास एक…
SHEOHAR! तरियानी में सड़क हादसा:  बाईक सवार को बचाने में कार खाई में गिर गई* कोई हताहत नहीं।
शिवहर समाचार

SHEOHAR .पुलिस को दिया गया साइबर सिक्योरिटी एंड एआई प्रशिक्षण

SHEOHAR .पुलिस को दिया गया साइबर सिक्योरिटी एंड एआई प्रशिक्षण शिवहर पुलिस , इंद्रासन सुखदेव फाउंडेशन  एवं NIIT फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में साइबर सिक्योरिटी एंड एआई बेसिक्स विषय पर एक…
SHEOHAR .पुलिस को दिया गया साइबर सिक्योरिटी एंड एआई प्रशिक्षण
शिवहर समाचार

*बंगाल, आसाम, केरल, तमिलनाडु, पांडेचेरी, पांचों राज्य एनडीए गठबंधन धाराशाही होने जा रही है।*

*बंगाल, आसाम, केरल, तमिलनाडु, पांडेचेरी, पांचों राज्य एनडीए गठबंधन धाराशाही होने जा रही है।*---------------------------------------*आमआदमी पार्टी महासचिव, मनोज कुमार- शिवहर*। ---------------------------------------इस बार पांचो राज्यों में विधानसभा चुनाव शंखनाद हो गया है। इस…
*बंगाल, आसाम, केरल, तमिलनाडु, पांडेचेरी, पांचों राज्य एनडीए गठबंधन धाराशाही होने जा रही है।*
शिवहर समाचार