SRK और KGF फेम यश नजर आ सकते हैं एक साथ

Updated on 06-02-2024

शाहरुख खान और KGF फेम यश एक-साथ काम करते नजर आ सकते हैं। खबरों की मानें तो यश की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' के मेकर्स शाहरुख खान से इस कोलैबोरेशन के बारे में बातचीत कर रहे हैं।

SRK और KGF फेम यश नजर आ सकते हैं एक-साथ
पिछला साल शाहरुख खान के लिए यकीनन शानदार साबित हुआ। ऐसे में अब शाहरुख खान की अगली फिल्म को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में खबर आई है कि 'टॉक्सिक' के डायरेक्टर गीतू मोहनदास और मेकर्स ने फिल्म में एक एक्स्टेंडेड कैमियो के लिए शाहरुख खान से संपर्क किया है। फिल्म में SRK का एक पावरफुल कैमियो ट्रैक होगा। मेकर्स को उम्मीद है कि शाहरुख रोल निभाने के लिए राजी हो जाएंगे। 'टॉक्सिक' एक गैंगस्टर बेस्ड एक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म में KGF फेम यश मेन लीड में नजर आएंगे।

क्या होगी 'टॉक्सिक' की कहानी
'टॉक्सिक' फिल्म गोवा के बैकग्राउंड पर बेस्ड होगी। KGF की तरह ही ये भी एक पीरियड क्राइम ड्रामा होगी। 60 के दशक में गोवा में रशियन और ड्रग्स माफिया की घुसपैठ थी। वहां यश का किरदार किस तरह रशियन आधिपत्य को चुनौती देता है- फिल्म की कहानी इसी के इर्द-गिर्द होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में यश के साथ साई पल्लवी भी नजर आएंगी।

ऐसा पहली बार नहीं है कि शाहरुख खान को किसी पैन इंडिया फिल्म में कैमियो निभाने के लिए अप्रोच किया गया है। पिछले साल डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने रजनीकांत के साथ अपनी आने वाली फिल्म के लिए भी SRK से संपर्क किया था। हालांकि बातचीत सफल नहीं हो सकीं।

शाहरुख खान के आने वाले प्रोजेक्ट्स
शाहरुख खान जल्द ही डायरेक्टर सुजॉय घोष की जासूसी-थ्रिलर फिल्म में काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जासूस का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा कई डायरेक्टर्स शाहरुख से अपने-अपने प्रोजेक्ट्स के सिलसिले में बातचीत कर रहे हैं। उन डायरेक्टर्स में- डीके, फराह खान, कबीर खान और सिद्धार्थ आनंद शामिल हैं। हालांकि SRK ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।

शाहरुख खान के लिए शानदार रहा 2023
पिछले साल जहां जनवरी में शाहरुख खान की 'पठान' रिलीज हुई थी। वहीं सितंबर में उनकी 'जवान' रिलीज हुई थी। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ के पार का कलेक्शन किया था। साल के आखिरी महीने में भी शाहरुख खान की डंकी रिलीज हुई। इस फिल्म ने भी बॉक्स-ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

राकेश बेदी बेटी को गिफ्ट करेंगे रेंज रोवर, बताया आदित्य धर संग नहीं करना चाहते थे काम, रितिका ने मनाया

'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की बंपर सक्सेस से सिर्फ रणवीर सिंह या आदित्य धर को ही नहीं, बल्कि इसके अन्य कलाकारों को भी खूब फायदा हुआ है और वाहवाही मिल…
राकेश बेदी बेटी को गिफ्ट करेंगे रेंज रोवर, बताया आदित्य धर संग नहीं करना चाहते थे काम, रितिका ने मनाया
मनोरंजन

'जाओ डूब मरो', सारा खान को हिंदू से शादी पर मुसलमानों ने दी दुहाई, सुनील लहरी की बहू ने जमकर धोया

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
'जाओ डूब मरो', सारा खान को हिंदू से शादी पर मुसलमानों ने दी दुहाई, सुनील लहरी की बहू ने जमकर धोया
मनोरंजन

'सैयारा' फेम अनीत पड्डा के दादा का निधन, भूल चुके थे पोती का भी नाम, लिखा दिल कचोटने वाला पोस्ट

'सैयारा' से रातोंरात स्टार बनीं अनीत पड्डा के दादा का निधन हो गया है और इस वक्त वह बहुत दुख में हैं। उनके घर में मातम पसर गया है। अनीत…
'सैयारा' फेम अनीत पड्डा के दादा का निधन, भूल चुके थे पोती का भी नाम, लिखा दिल कचोटने वाला पोस्ट
मनोरंजन

'मैंने सबसे नाता तोड़ लिया', रुबीना दिलैक बोलीं- प्रेग्‍नेंसी में करीबियों ने दिया दगा, कोई साथ नहीं था

टीवी की 'छोटी बहू' रुबीना दिलैक उन सेलेब्‍स में से हैं, जो अपनी भावनाओं को जाहिर करने में जरा भी गुरेज नहीं करतीं। उनकी यही बेबाकी उनके फैंस को पसंद…
'मैंने सबसे नाता तोड़ लिया', रुबीना दिलैक बोलीं- प्रेग्‍नेंसी में करीबियों ने दिया दगा, कोई साथ नहीं था
मनोरंजन

सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म ‘सास बहू की पंचायत’ में दमदार अभिनय के लिए अपर्णा मलिक को मिला बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड

 सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म ‘सास बहू की पंचायत’ में दमदार अभिनय के लिए अपर्णा मलिक को मिला बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्डLal Babu pandey SHEOHAR मुंबई । ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड शो 2025…
सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म ‘सास बहू की पंचायत’ में दमदार अभिनय के लिए अपर्णा मलिक को मिला बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड
मनोरंजन

पिता से मिली घड़ी 50 रुपये में बेचकर मुंबई आए थे एक्टर, मेहनत और प्रतिभा ने बनाया जुबली कुमार

अभिनेता राजेंद्र कुमार इस दुनिया में नहीं हैं। मगर, उनका सिनेमा, उनसे जुड़े किस्से आज भी दर्शकों के बीच बड़े चाव से कहे-सुने जाते हैं। राजेंद्र कुमार ने साल 1999…
पिता से मिली घड़ी 50 रुपये में बेचकर मुंबई आए थे एक्टर, मेहनत और प्रतिभा ने बनाया जुबली कुमार
मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस अर्पणा मल्लिक की अदाओं के जलवा से अब पूरे भारत में होने लगी है मशहूर

 भोजपुरी एक्ट्रेस अर्पणा मल्लिक  की अदाओं के जलवा से अब पूरे भारत में होने लगी है मशहूर तेलुगू-तमिल-कन्नड़ से भोजपुरी सिनेमा तक छा गईं बिहार की इस मासूम चेहरे वाली अभिनेत्रीमुंबई/पटना/पंकज…
भोजपुरी एक्ट्रेस अर्पणा मल्लिक  की अदाओं के जलवा से अब पूरे भारत में होने लगी है मशहूर
मनोरंजन

नीले रंग की ड्रेस में मोनालिसा दिख रहीं ग्लैमरस, देखें तस्वीरें

Monalisa: एक्ट्रेस मोनालिसा ने पूल साइड फोटोशूट के दौरान नीले और सफेद रंग की स्टाइलिश प्रिंटेड ड्रेस पहनी हुई है. मोनालिसा का खूबसूरत फैशन कम से कम एक्सेसरीज और चमकदार…
नीले रंग की ड्रेस में मोनालिसा दिख रहीं ग्लैमरस, देखें तस्वीरें
मनोरंजन

किडनी बेचकर शादी करेगी ये भोजपुरी एक्ट्रेस! खेसारी और पवन सिंह के साथ मचा चुकी हैं धमाल

Amrapali Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. इसकी जानकारी हाल ही दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने दिया. भोजपुरी एक्ट्रेस ने अपनी शादी की सारी…
किडनी बेचकर शादी करेगी ये भोजपुरी एक्ट्रेस! खेसारी और पवन सिंह के साथ मचा चुकी हैं धमाल
मनोरंजन