टाटा की TCS का मार्केट कैप 15 लाख करोड़ के पार, जानिए अब रिलायंस से कितना रह गया है अंतर
Updated on
06-02-2024
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का शेयर आज मार्केट खुलते ही चार परसेंट उछल गया। कंपनी ने सोमवार को कहा कि उसे ग्लोबल असिसटेंस एंड ट्रेवल इंश्योरेंस कंपनी Europ Assistance से बड़ी डील मिली है। हालांकि इस डील की रकम का खुलासा नहीं किया गया है। शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर चार फीसदी तेजी के साथ 4,135.9 रुपये के ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप पहली बार 15 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। सुबह 11 बजे कंपनी का शेयर 2.54% तेजी के साथ 4073.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस कीमत पर कंपनी का मार्केट कैप 14,89,508.34 करोड़ रुपये है।
टीसीएस देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है। कंपनी का शेयर सुबह 11 बजे 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 2856.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस कीमत पर कंपनी की मार्केट वैल्यू 19,34,749.51 करोड़ रुपये है। रिलायंस के शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 2,949.90 रुपये है। कंपनी का शेयर दो फरवरी को इस स्तर पर पहुंचा था। दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस 45वें और टीसीएस 67वें स्थान पर है।
क्या है डील
डील के मुताबिक टीसीएस यूरोप और दूसरे देशों में अपने डिलीवरी सेंटर्स की संख्या बढ़ाएगी और यूरोप असिस्टेंस को एंड-टु-एंड एंटरप्राइज आईटी अप्लिकेशन सर्विसेज देगी। इस फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू उम्मीद से बेहतर रहा लेकिन प्रॉफिट उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले दो फीसदी बढ़कर 11,058 करोड़ रुपये रहा और रेवेन्यू चार फीसदी बढ़कर 60,583 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी का रेवेन्यू 1.5 फीसदी बढ़ा जबकि प्रॉफिट 2.5 परसेंट गिर गया।
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…
नई दिल्ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले से पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) में फैले तनाव पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की नजर है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा…
नई दिल्ली: राहुल और उनकी पत्नी अंजलि एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। पिछले कुछ समय में उन्होंने अपने खर्चों में कटौती करके 2 लाख रुपये की सेविंग की है।…
नई दिल्ली: चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ जंग तीखी हो गई है। जिस तरह यह बढ़ गई है, उससे दोनों देशों के बीच कारोबारी रिश्ते करीब-करीब खत्म होते दिख रहे हैं। एक-दूसरे…
नई दिल्ली: रेलिगेयर इंटरप्राइजेज की अध्यक्ष रश्मि सलूजा को हाल में फ्लाइट से उतार दिया गया। यह फ्लाइट लंदन जा रही थी। रश्मि फ्लाइट की 'बिजनेस श्रेणी' में सफर कर रही…