SHEOHAR*भारत की जनगणना2027 की प्रक्रिया शुरू, दो चरणों में होंगे जनगणना, डीएम

Updated on 26-02-2026
SHEOHAR*भारत की  जनगणना2027 की प्रक्रिया शुरू, दो चरणों में होंगे जनगणना, डीएम 

SHEOHAR .भारत की जनगणना 2027 का प्रारंभिक कार्य शिवहर जिले में शुरू हो गया है। यह पहली बार है जब जनगणना डिजिटल मोड में CMMS के माध्यम से HLBC वेब पोर्टल के जरिए संपादित की जाएगी। जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने संवाददाताओं को बताया कि जनगणना कार्य दो चरणों में संपन्न होगा।

प्रथम चरण: मकान सूचीकरण एवं गणना,पहला चरण 17 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकानों पर नंबर अंकित करेंगे तथा 33 प्रश्नों के माध्यम से मकान की भौतिक स्थिति, परिवार के सदस्यों की संख्या, स्वच्छता एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे।

द्वितीय चरण: जनसंख्या गणना
दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। इस बार आम नागरिकों के लिए स्वगणना (Self Enumeration) का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा, जिससे लोग स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि शिवहर जिले में प्रथम चरण के लिए जिला एवं चार्ज स्तर पर जनगणना पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

कुल 6 चार्ज (5 ग्रामीण, 1 नगरी)
कुल 1318 मकान सूचीकरण ब्लॉक,लगभग 1602 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक,प्रत्येक 6 प्रगणकों पर 1 पर्यवेक्षक नियुक्त,जनगणना कार्य के सफल संचालन हेतु जिले में जनगणना कोषांग का गठन किया गया है। साथ ही 2 मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं, जो 24 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण देंगे।

डीएम प्रतिभा रानी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग करें और प्रगणकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सही एवं सटीक उत्तर दें। उन्होंने कहा कि सही आंकड़ों के आधार पर ही भविष्य की विकास योजनाएं बनाई जाती हैं और आम जनता तक उनका लाभ सुनिश्चित किया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

मुख्यमंत्री, जरा ठहर जाइए… जीविका दीदियों की पुकार सुन जाइए”*

*“मुख्यमंत्री, जरा ठहर जाइए… जीविका दीदियों की पुकार सुन जाइए”**शिवहर के बसहिया राम गांव की महिलाओं की नम आँखों से अपील_*शिवहर जिले के मथुरापुर-कतहरवा पंचायत अंतर्गत बसहिया राम गांव की…
मुख्यमंत्री, जरा ठहर जाइए… जीविका दीदियों की पुकार सुन जाइए”*
शिवहर समाचार

*पहाड़पुर के नीलकंठ महादेव मंदिर में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का ध्वजारोहण, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर*

*पहाड़पुर के नीलकंठ महादेव मंदिर में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का ध्वजारोहण, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर**शिवहर* जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र जहांगीर पुर पंचायत के पहाड़पुर…
*पहाड़पुर के नीलकंठ महादेव मंदिर में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का ध्वजारोहण, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर*
शिवहर समाचार

नगर परिषद शिवहर के नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने दिया योगदान*

*नगर परिषद शिवहर के नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने दिया योगदान**शिवहर*  वैशाली निवासी तथा सिवान में पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहने वाले मनीष कुमार को शिवहर का कार्यपालक…
नगर परिषद शिवहर के नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने दिया योगदान*
शिवहर समाचार

*जन औषधि दिवस पर जागरूकता रैली को विधायक,सिविल सर्जन, एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

*जन औषधि दिवस पर जागरूकता रैली को विधायक,सिविल सर्जन, एसडीएम ने  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया             विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता, सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक कुमार,…
*जन औषधि दिवस पर जागरूकता रैली को विधायक,सिविल सर्जन, एसडीएम ने  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
शिवहर समाचार

बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार राज्य सभा जायेंगे, आया गया उनका ब्यान*

*बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार राज्य सभा जायेंगे, आया गया उनका ब्यान*पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा…
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार राज्य सभा जायेंगे, आया गया उनका ब्यान*
शिवहर समाचार

SHEOHAR*रंगों का पर्व होली, बड़े ही भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया होली का महापर्व*

SHEOHAR*रंगों का पर्व होली  बड़े ही उल्लास के साथ संपन्न, बड़े ही भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया होली का महापर्व*भगवान शिव की सुन्दर नगरी कहे जाने वाले शिवहर…
SHEOHAR*रंगों का पर्व होली, बड़े ही भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया होली का महापर्व*
शिवहर समाचार

SHEOHAR; सांसद और विधायक के शिवहर में होली मिलन कार्यक्रम नहीं करने से लोग नाराज़-----सोनू बाबू*

SHEOHAR; सांसद और विधायक शिवहर में होली मिलन कार्यक्रम नहीं करने से लोग नाराज़-----सोनू बाबू*-रंगो का त्यौहार होली पर्व पर शिवहर में सांसद एवं विधायक के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम…
SHEOHAR; सांसद और विधायक के शिवहर में होली मिलन कार्यक्रम नहीं करने से लोग नाराज़-----सोनू बाबू*
शिवहर समाचार

SHEOHAR ; 10 साल पुराने विवाद में की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

SHEOHAR ; 10 साल पुराने विवाद में  की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार**घटनास्थल पर खुद पहुंचे पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा किए निरीक्षण*शिवहर जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत…
SHEOHAR ; 10 साल पुराने विवाद में  की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार*
शिवहर समाचार

SHEOHAR ; आरजेडी नेता नवनीत झा ने शिवहर समेत पूरे प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं*

SHEOHAR ; आरजेडी नेता नवनीत  झा ने शिवहर समेत पूरे प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं*शिवहर। नवनीत कुमार झा ने होली के पावन अवसर पर शिवहर सहित पूरे प्रदेशवासियों को…
SHEOHAR ; आरजेडी नेता नवनीत  झा ने शिवहर समेत पूरे प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं*
शिवहर समाचार