*पहाड़पुर के नीलकंठ महादेव मंदिर में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का ध्वजारोहण, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर*
*शिवहर* जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र जहांगीर पुर पंचायत के पहाड़पुर गांव स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का ध्वजारोहण विधिवत रूप से किया गया। संत-महंतों और पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान के साथ ध्वजारोहण संपन्न हुआ।
ध्वजारोहण के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह महायज्ञ आगामी 21 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए रामलीला, धार्मिक प्रवचन, मौत का कुआं, झूला, मीना बाजार सहित मनोरंजन और धार्मिक कार्यक्रमों की भरपूर व्यवस्था की जाएगी, जिससे क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल बना रहेगा।
इस अवसर पर *यज्ञकर्ता महंत मनोज गिरी बाबा गोगलनाथ धाम, महंत* कैलाश गिरी, महंत भगवान गिरी, वाल्मीकि सिंह, रामस्वरूप ठाकुर, मदन सिंह, सुनील कुमार सिंह, मनोज सिंह, विशाल कुमार, शशि भूषण तिवारी, महेश साहनी, नरेश रावत, रघु पंडित, ऋषिकेश कश्यप सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।