**बिहार मे बड़े अधिकारी को गोलियों से भुना*
BHAGALPUR: भागलपुर के सुल्तानगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने सुल्तान नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी (EO) कृष्ण भूषण की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में नगर परिषद सभापति राजकुमार उर्फ 'गुड्डू' भी बुरी तरह घायल हो गये हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार दोपहर के वक्त नगर परिषद कार्यालय में विज्ञापन ठेकों की नीलामी (डाक) प्रक्रिया संपन्न हुई थी। इसके तुरंत बाद EO कृष्ण भूषण अपने चैंबर में सभापति गुड्डू के साथ विभागीय चर्चा कर रहे थे। तभी एक बुलेट पर सवार तीन नकाबपोश अपराधी कार्यालय परिसर में घुसे और सीधे चैंबर में दाखिल होकर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया*