भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने पद छोड़ा

Updated on 06-03-2026
भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने पद छोड़ा
----------------------------------------------------------
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा में जाने की घटना ने जदयू कार्यकर्ताओं को हिला कर रख दिया है। कल जदयू कार्यालय, पटना में काफी हंगामा हुआ था। ललन सिंह और संजय झा के खिलाफ नारे लगाए जा रहे थे और अपशब्द भी कहे गए। शायद ये कार्यकर्ता भाजपा की राजनीति को अब समझ पाए हैं।
पूरा देश जानता है कि जिसके साथ भाजपा गई, अंततः उसी को निगल कर अपने राजनीतिक प्रभाव को बढ़ा लिया। अब एक स्वतंत्र पार्टी के रूप में जदयू का अस्तित्व कब तक बना रहेगा, ये डरावना प्रश्न जदयू कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के सामने मुँह बाए खड़ा है।
बिहार की यह राजनीतिक घटना पूर्व नियोजित थी, इसमें क्या कोई संदेह है? बिहार में भाजपा ने पहले से जो राजनीतिक जाल बिछाया था, आज नीतीश कुमार उसी के शिकार हो गए। एनडीए ने पिछले चुनाव में नीतीश कुमार के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा था, लेकिन आज उन्हीं को अपने दबाव में लेकर पद से हटने की स्थिति में पहुँचा दिया गया।
यह भाजपा की कोई नई राजनीतिक चाल या चरित्र नहीं है। महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में भी उनका ऐसा ही प्रदर्शन देखा गया है।
दूसरी ओर, अपने आप को समाजवादी कहने और डॉ. भीमराव अम्बेडकर का अनुयायी बताने वाले नीतीश कुमार ने सत्ता की कमान एक ऐसी पार्टी के हाथों में सौंप दी, जो बिहार समेत पूरे भारत में संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने, देश में मनुवादी व्यवस्था थोपने, महिलाओं के लिए असुरक्षित वातावरण पैदा करने और अल्पसंख्यकों के धार्मिक अधिकारों को सीमित करने की दिशा में काम कर रही है।
इस कृत्य के लिए इतिहास हमेशा नीतीश कुमार को कठघरे में खड़ा करेगा।
नवंबर में सरकार बनने के बाद से ही भाजपा का जो रवैया सामने आया है, उससे स्पष्ट है कि बिहार की सामाजिक समरसता और भाईचारे के सामने खतरे की आशंका पैदा हो गई है।
अतः आज तमाम प्रगतिशील, धर्मनिरपेक्ष और लोकतंत्र के हिमायती लोगों को एकजुट होकर भविष्य की चुनौतियों का सामना करना होगा।
                                        

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

*सरकार की बड़ी पहल: अल्पसंख्यक छात्रों को फ्री पढ़ाई, खाना-रहना सब मुफ्त*

*सरकार की बड़ी पहल: अल्पसंख्यक छात्रों को फ्री पढ़ाई, खाना-रहना सब मुफ्त*शिवहर। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा राज्य के अल्पसंख्यक (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी) छात्र-छात्राओं के…
*सरकार की बड़ी पहल: अल्पसंख्यक छात्रों को फ्री पढ़ाई, खाना-रहना सब मुफ्त*
बिहार

बिहार में सरकार बनाने की कवायत तेज़, कल होगा एनडीए के नेता का चुनाव

बिहार में सरकार बनाने की कवायत तेज़, कल होगा एनडीए के नेता का चुनाव इसके पहले नीतीश कुमार राजभवन जाकर इस्तीफा देंगे. एनडीए विधायक दल के नेता के नेतृत्व में कल…
बिहार में सरकार बनाने की कवायत तेज़, कल होगा एनडीए के नेता का चुनाव
बिहार

मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री के करीबी की हत्या, सिर में मारी दो गोली*

*मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री के करीबी की हत्या, सिर में मारी दो गोली*मुजफ्फरपुर में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. जिले के गरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरादपुर भगत गांव…
मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री के करीबी की हत्या, सिर में मारी दो गोली*
बिहार

जदयू विधायक के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत*

*जदयू विधायक के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत*नवादा में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जदयू विधायक विभा देवी के बेटे अखिलेश कुमार की मौत हो गई। वह…
जदयू विधायक के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत*
बिहार

मोतिहारी में मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी कुंदन और प्रियांशु को पुलिस ने किया ढेर*

*मोतिहारी में पुलिस और अपराधों के बीच हुई मुठभेड़*  *मुठभेड़ में पुलिस ने दो कुख्यात अपराधी  कुंदन और प्रियांशु को पुलिस ने  किया ढेर*  *पुलिस और अपराधियों के मुठभेड़ में एक जवान…
मोतिहारी में मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी  कुंदन और प्रियांशु को पुलिस ने  किया ढेर*
बिहार

देश में लागू हुआ ESMA, हड़ताल करना होगा गैरकानूनी*

*देश में लागू हुआ ESMA, हड़ताल करना होगा गैरकानूनी*पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल-गैस आपूर्ति पर मंडराते संकट के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा और सख्त फैसला लेते हुए…
देश में लागू हुआ ESMA, हड़ताल करना होगा गैरकानूनी*
बिहार

चिराग पासवान की पार्टी ने बिहार के CM पद पर ठोका दावा! सांसद बोले, 'लोगों की इच्छा...'

बिहार में अब सीएम पद पर चिराग पासवान की पार्टी ने दावा ठोक दिया है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने सोमवार (9 मार्च) को कहा कि…
चिराग पासवान की पार्टी ने बिहार के CM पद पर ठोका दावा! सांसद बोले, 'लोगों की इच्छा...'
बिहार

*बाल विवाह मुक्ति रथ ने बिहार के 9,542 गांवों में 1.77 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाया बाल विवाह के खिलाफ संदेश*

*बाल विवाह मुक्ति रथ ने बिहार के 9,542 गांवों में 1.77 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाया बाल विवाह के खिलाफ संदेश*पहियों पर चलकर राज्य के 9,542 गांवों के 1.77…
*बाल विवाह मुक्ति रथ ने बिहार के 9,542 गांवों में 1.77 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाया बाल विवाह के खिलाफ संदेश*
बिहार

भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने पद छोड़ा

भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने पद छोड़ा----------------------------------------------------------बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा में जाने की घटना ने जदयू कार्यकर्ताओं को हिला कर रख दिया…
भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने पद छोड़ा
बिहार