भाजपा की बैठक में मंडल अध्यक्षों और मंडल संयोजकों को हमारा बुथ सबसे मजबूत सिद्धांत पर कार्य करने की मिली जवाबदेही
Today sheohar news
शिवहर/भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय शिवहर में जिला बूथ सशक्तिकरण शिवहर के जिला संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी मंडलों के मंडल संयोजक एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई ।जिसमें बूथ सशक्तिकरण को लेकर विचार विमर्श किया गया ! एक-एक कर सभी अध्यक्षों एवं जिनको जिम्मेवारी दी गई है बुथ सशक्तिकरण को लेकर हमारा बुथ सबसे मजबूत का सिद्धांत अपनाकर कार्य करने के लिए दिशा निर्देश दिया गया , सभी को जिम्मेवारी पूर्वक इस काम को करने की जवाबदेही सौंपी गई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह ,जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार तिवारी, जिला प्रवक्ता भारत भूषण दुबे, जिला मंत्री शिव लला सिंह सह मीडिया प्रभारी खुश नंदन कुशवाहा, पूरनहींया मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ,नगर मंडल अध्यक्ष बैद्यनाथ शाह, तरियानी मंडल अध्यक्ष विकास कुमार यादव ,नगर महामंत्री छोटू गुप्ता ,शिवहर ग्रामीण महामंत्री महंत मनोज गिरी, पिपराही मंडल महामंत्री विक्रम कुमार, आईटी सेल के जिला संयोजक उत्तम पटेल, विजय चंद्रवंशी, नीरज कुमार, कार्यालय प्रमुख रत्नेश सोनी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने इस बैठक में भाग लिया