SHEOHAR*गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में वृक्षारोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस**
गरीब दर्शन/शिवहर
Today sheohar news
SHEOHAR विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शिवहर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केशवेंद्र चौधरी, कॉलेज के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि छतौना पंचायत के मुखिया भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और उन्होंने भी अपने कर-कमलों से पौधारोपण कर इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाई। मुखिया महोदय ने पर्यावरण संतुलन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वृक्षारोपण सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण देने की एक जिम्मेदारी है।
प्राचार्य डॉ. केशवेंद्र चौधरी ने कहा कि — पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। वृक्ष हमारे जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं। हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित पर्यावरण मिल सके।
इस मौके पर कॉलेज के कई छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और परिसर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।