SHEOHAR*बकरीद पर्व को लेकर 91 जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की गई है प्रतिनियुक्ति*

Updated on 06-06-2025
SHEOHAR*बकरीद पर्व को लेकर 91 जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की गई है प्रतिनियुक्ति*

  Today sheohar news 

SHEOHAR:कलेक्ट्रेट के सभागार में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक की गई। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ,पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने संयुक्त आदेश जारी करते हुए बकरीद पर्व शांतिपूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारीयों व पुलिस बलो की प्रतिनियुक्ति की है।डीएम ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारीयों को बताया कि यह पर्व तीन दिनों तक मुस्लिम समुदायो के द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है ।इस पर्व के अवसर पर एहतियात के तौर पर यथेष्ट प्रशासनिक निगरानी एवं विशेष सतर्कता अपेक्षित है।डीएम ने निर्देश दिया है कि सभी दंडाधिकारी ,पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल 7 जून को प्रातः 6:00 बजे तक अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर पहुंच जाएंगे और ईद उल जुहा (बकरीद) पर्व की समाप्ति के उपरांत स्थिति पूरी तरह समान्य रहने पर ही अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थल से हटेंगे अन्यथा प्रतिनियुक्त स्थल पर बने रहेंगे।अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए डीएम ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया है।जिला नियंत्रण कक्ष तीन पालियों में दंडाधिकारियों के साथ कर्मियों की प्रतिनियुक्ति है।जिला परिवहन पदाधिकारी सिमरन कुमारी के साथ अंचल निरीक्षक पुलिस अवर निरीक्षक मंजर आलम‌ को शिवहर प्रखण्ड ,सचिन कुमार भूमि सुधार उप समाहर्ता के साथ पुलिस निरीक्षक शोभाकांत पासवान को पिपराही ,पवन कुमार सिंह जिला कल्याण पदाधिकारी के साथ पुलिस अवर निरीक्षक ललन कुमार को पूरनहिया,रचना सिंह अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के साथ पुलिस निरीक्षक अभय कुमार तरियानी तथा संजीव कुमार निदेशक डीआरडीए के साथ पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार को डुमरी कटसरी के लिए विधि संधारण हेतु प्रखंड बार प्रतिनियुक्ति की गई है।जबकि शिवहर थाना क्षेत्र में -17, फतेहपुर थाना क्षेत्र में -6, श्यामपुर भटहा में 14, पिपराही में 16, पूरनहिया में 14, तरियानी में 12 ,हिरम्मा में 7 तरियानी छपरा में 5 पूरे जिले में 91 जगह पर दंडाधिकारीयो के साथ पुलिस पदाधिकारीयों एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

क्यों मनाई जाती है बकरीद, क्या हैं कुर्बानी के सही नियम? मौलाना ने सबकुछ बताया

लाल बाबू पांडे। इस्लाम के पवित्र महीने जिल्हिज्जा में दसवीं तारीख को मनाई जाने वाली ईद-उल-अजहा, जिसे कुर्बानी की ईद भी कहा जाता है, इसका विशेष महत्व है। इस पर्व का…
क्यों मनाई जाती है बकरीद, क्या हैं कुर्बानी के सही नियम? मौलाना ने सबकुछ बताया
शिवहर समाचार

पूरे देशभर में आज मनाई जा रही है बकरीद, जानें इस दिन क्यों दी जाती है कुर्बानी

लाल बाबू पांडे शिवहर: आज पूरे देश में बकरीद का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. बकरीद को ईद-उल-अजहा, ईद उल जुहा, अथवा ईद उल बकरा के नाम…
पूरे देशभर में आज मनाई जा रही है बकरीद, जानें इस दिन क्यों दी जाती है कुर्बानी
शिवहर समाचार

SHEOHAR*बकरीद पर्व को लेकर 91 जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की गई है प्रतिनियुक्ति*

SHEOHAR*बकरीद पर्व को लेकर 91 जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की गई है प्रतिनियुक्ति*  Today sheohar news SHEOHAR:कलेक्ट्रेट के सभागार में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की…
SHEOHAR*बकरीद पर्व को लेकर 91 जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की गई है प्रतिनियुक्ति*
शिवहर समाचार

SHEOHAR ; तेज़ डीजे की गूंज ने ली मासूम जान, 14 वर्षीय किशोरी की हार्ट अटैक से मौत

SHEOHAR ; तेज़ डीजे की गूंज ने ली मासूम जान, 14 वर्षीय किशोरी की हार्ट अटैक से मौत*_अपने जन्मदिन के अवसर पर राधाकांत गुप्ता ने दिया पीड़ित परिवार को  किया…
SHEOHAR ; तेज़ डीजे की गूंज ने ली मासूम जान, 14 वर्षीय किशोरी की हार्ट अटैक से मौत
शिवहर समाचार

SHEOHAR*जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर शिवहर के तरियानी में 20 जून को करेंगे जनसभा: प्रवक्ता

SHEOHAR*जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर शिवहर के तरियानी में 20 जून को करेंगे जनसभा: प्रवक्ता Today sheohar news SHEOHAR, बिहार जन सुराज अभियान के प्रणेता और पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर…
SHEOHAR*जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर शिवहर के तरियानी में 20 जून को करेंगे जनसभा: प्रवक्ता
शिवहर समाचार

SHEOHAR; बकरीद पर्व को लेकर बकरे का बाजार हुआ गुलजार, 10 से 25 हजार तक बकरे की लगाई जा रही दाम

SHEOHAR; बकरीद पर्व को लेकर बकरे का बाजार हुआ गुलजार,  10 से 25 हजार तक बकरे की लगाई जा रही दामSHEOHAR- शिवहर जिले में बकरीद का पर्व कल 07 जून …
SHEOHAR; बकरीद पर्व को लेकर बकरे का बाजार हुआ गुलजार,  10 से 25 हजार तक बकरे की लगाई जा रही दाम
शिवहर समाचार

SHEOHAR; प्रभाशंकर नारायण सिंह को जीपी बनने पर बीजेपी नेता ने दी बधाई

SHEOHAR; भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री  सदस्य बसन्त कुमार सिंह ने श्री प्रभाशंकर सिंह को शिवहर जिला के जीपी नियुक्त किये जाने पर उनको बहुत बहुत बधाई…
SHEOHAR; प्रभाशंकर नारायण सिंह को जीपी बनने पर बीजेपी नेता ने दी बधाई
शिवहर समाचार

SHEOHAR; पुण्यतिथि पर महान स्वतंत्रता सेनानी कृति नारायण सिंह को लोगों ने किया याद

SHEOHAR; पुण्यतिथि पर महान स्वतंत्रता सेनानी कृति नारायण सिंह को लोगों ने किया याद Today sheohar news शिवहर जिला के और तिरहुत कमिश्नरी के महान स्वतंत्रता सेनानी  स्वर्गीय कृति नारायण सिंह (कृति…
SHEOHAR; पुण्यतिथि पर महान स्वतंत्रता सेनानी कृति नारायण सिंह को लोगों ने किया याद
शिवहर समाचार

SHEOHAR: रेलवे निर्माण कार्य में व्यवधान डालने वाले के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाई: डीएम

SHEOHAR: रेलवे निर्माण कार्य में व्यवधान डालने वाले के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाई: डीएम सीतामढ़ी-शिवहर नई रेल लाईन परियोजना हेतु मौजा देकुली धर्मपुर में बागमती नदी से तटबंध के बीच अर्जित…
SHEOHAR: रेलवे निर्माण कार्य में व्यवधान डालने वाले के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाई: डीएम
शिवहर समाचार