भाजपा विधायक संजय पाठक की बढ़ीं मुश्किलें, जज को फोन करने के मामले में अब हाई कोर्ट करेगा फैसला

Updated on 21-04-2026
कटनी: मध्य प्रदेश के सबसे अमीर विधायकों में शुमार और विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक के लिए कानूनी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाने और आपराधिक अवमानना के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि इस केस की चाबी अब हाई कोर्ट के पास ही रहेगी।

क्या है पूरा विवाद?

पूरा मामला सितंबर 2025 का है, जब संजय पाठक की एक कंपनी के खिलाफ अवैध खनन का मामला हाई कोर्ट में लगा था। सुनवाई न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की बेंच में होनी थी, लेकिन सुनवाई से ठीक पहले जस्टिस मिश्रा ने खुद को केस से अलग कर लिया। उन्होंने अपने आदेश में एक सनसनीखेज खुलासा किया कि विधायक ने उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की थी। जस्टिस मिश्रा ने इसे न्यायिक निष्पक्षता पर प्रहार बताया और मामला मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेज दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा- 'हाईकोर्ट ही जाएगा'?

मामला जब देश की सबसे बड़ी अदालत पहुंचा, तो प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जायमाल्या बागची की बेंच ने कानून की मर्यादा स्पष्ट की। कोर्ट ने कहा कि चूंकि हाईकोर्ट ने इस मामले में खुद संज्ञान लेकर आपराधिक अवमानना का प्रकरण दर्ज किया है, इसलिए आगे की सुनवाई का अधिकार भी हाईकोर्ट का ही है। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता आशुतोष दीक्षित को याचिका वापस लेने और हाईकोर्ट में अपनी बात रखने की पूरी आजादी दी है।

'फ्री हैंड' मिलने से बढ़ा सियासी पारा

सुप्रीम कोर्ट के इस रुख से साफ है कि वह उच्च न्यायालयों की स्वायत्तता में दखल नहीं देना चाहता, खासकर तब जब मामला न्यायिक गरिमा से जुड़ा हो। अब जबलपुर हाई कोर्ट में संजय पाठक के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही तेजी से आगे बढ़ेगी। अगर आरोप सिद्ध होते हैं, तो यह विधायक के राजनीतिक करियर के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

अवैध खनन से लेकर अवमानना तक का सफर

याचिकाकर्ता का आरोप है कि विधायक ने न केवल न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया, बल्कि कानून से ऊपर उठने की कोशिश की। पहले अवैध खनन के गंभीर आरोप और फिर उस मामले को प्रभावित करने के लिए जज को फोन करने की कोशिश इन कड़ियों ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

कानपुर: फ्लैट में 'कैद' रहती थीं जुड़वा बेटियां, मां तक से नहीं करने देता था बात, खुल रहीं शशिरंजन की करतूतें

कानपुर: यूपी के कानपुर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में नाबालिग जुड़वा बेटियों की हत्‍या के बाद आरोपी पिता शशिरंजन से जुड़े कई राज सामने आ रहे हैं। पत्‍नी रेशमा और पड़ोसियों ने…
कानपुर: फ्लैट में 'कैद' रहती थीं जुड़वा बेटियां, मां तक से नहीं करने देता था बात, खुल रहीं शशिरंजन की करतूतें
राष्ट्रीय समाचार

पहले चरण की वोटिंग से पहले बंगाल में शराब बंद, अप्रैल महीने में दारू की बेतहाशा बिक्री पर चुनाव आयोग ने लिया फैसला

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शराब की बिक्री पर चुनाव के कुछ दिन पहले से ही प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। यह बैन आमतौर पर चुनाव से दो दिन पहले शुरू…
पहले चरण की वोटिंग से पहले बंगाल में शराब बंद, अप्रैल महीने में दारू की बेतहाशा बिक्री पर चुनाव आयोग ने लिया फैसला
राष्ट्रीय समाचार

गाजियाबाद: मेरठ तिराहा–मनन धाम रूट पर ट्रैफिक बदहाल, सिग्नल की कमी से सुरक्षा शून्य, 8 KM का सफर जोखिम भरा

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ट्रैफिक सुधार के दावों के बीच जमीनी हकीकत उलट नजर आ रही है। शहर के अहम मार्ग मेरठ तिराहा से मनन धाम तक यातायात व्यवस्था…
गाजियाबाद: मेरठ तिराहा–मनन धाम रूट पर ट्रैफिक बदहाल, सिग्नल की कमी से सुरक्षा शून्य, 8 KM का सफर जोखिम भरा
राष्ट्रीय समाचार

भाजपा विधायक संजय पाठक की बढ़ीं मुश्किलें, जज को फोन करने के मामले में अब हाई कोर्ट करेगा फैसला

कटनी: मध्य प्रदेश के सबसे अमीर विधायकों में शुमार और विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक के लिए कानूनी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। न्यायपालिका की गरिमा…
भाजपा विधायक संजय पाठक की बढ़ीं मुश्किलें, जज को फोन करने के मामले में अब हाई कोर्ट करेगा फैसला
राष्ट्रीय समाचार

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले; 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा, कल अस्पताल में हुई थीं भर्ती

मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज…
नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले; 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा, कल अस्पताल में हुई थीं भर्ती
राष्ट्रीय समाचार

महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से हिंदू रीति रिवाज से कर ली शादी

*आस्था के महाकेंद्र महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से हिंदू रीति रिवाज से शादी कर लिया है.* शादी के दौरान मंदिर में फैंस,मीडिया और नेता भी…
महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से हिंदू रीति रिवाज से  कर ली शादी
राष्ट्रीय समाचार

चीन को गाली देने वाले बालेन शाह बनेंगे नेपाल के PM? भारत को लेकर कैसी है उनकी सोच*

*चीन को गाली देने वाले बालेन शाह बनेंगे नेपाल के PM? भारत को लेकर कैसी है उनकी सोच*पिछले साल सितंबर में जेन-जी (Gen-Z) के नेतृत्व में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों…
चीन को गाली देने वाले बालेन शाह बनेंगे नेपाल के PM? भारत को लेकर कैसी है उनकी सोच*
राष्ट्रीय समाचार

व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं', ट्रंप का बयान; ग्लोबल टैरिफ के बाद भारत पर कितना लगेगा शुल्क?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी अपनी टैरिफ नीति से पीछे हटने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप के…
व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं', ट्रंप का बयान; ग्लोबल टैरिफ के बाद भारत पर कितना लगेगा शुल्क?
राष्ट्रीय समाचार

पाकिस्तान को दोहरा झटका देने की तैयारी, सिंधु के बाद अब रावी का भी पानी रोकेगा भारत

सिंधु जल संधि को निलंबित करने के बाद अब भारत पाकिस्तान को दोहरा झटका देने की तैयारी में है। दरअसल भारत सरकार रावी नदी के भारत के हिस्से के जल…
पाकिस्तान को दोहरा झटका देने की तैयारी, सिंधु के बाद अब रावी का भी पानी रोकेगा भारत
राष्ट्रीय समाचार