सीपी राधाकृष्णन निर्वाचित हुए देश के नए उपराष्ट्रपति, सुदर्शन रेड्डी को हराया; जानें कितने वोट मिले

Updated on 09-09-2025
एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। आज हुए मतदान में सीपी राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उपराष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा, मैं नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन को उनके कार्यकाल की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हालांकि परिणाम मेरे पक्ष में नहीं है, फिर भी वैचारिक लड़ाई और अधिक जोश के साथ जारी रहेगी। 
उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद छह बजे मतगणना प्रारंभ हुई। मतगणना समाप्त होने के बाद आज देर शाम नतीजे घोषित किए गए। जिसमें एनडीए उम्मीदवार को कुल 452 वोट मिले। जबकि विपक्ष के उम्मीदवार को 300 वोट मिले। उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 767 वोट डाले गए। जिनमें से 752 वैध और 15 अवैध थे।

कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के पक्ष में 315 सांसदों के मतदान का दावा किया था। वहीं बीआरएस और बीजेडी ने चुनाव में भाग नहीं लिया, जबकि राज्यसभा में बीआरएस के चार और बीजेडी के सात सांसद हैं। वहीं अकाली दल के सांसद ने बाढ़ के चलते मतदान में हिस्सा लेने से मना कर दिया था। 

पीएम मोदी ने किया सबसे पहले मतदान
प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले मतदान किया। मोदी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू, अर्जुन राम मेघवाल, जितेंद्र सिंह और एल. मुरुगन के साथ संसद भवन के कमरा संख्या 101, वसुधा में स्थापित मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। शुरुआत में मतदान करने वालों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा, समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और सैयद नासिर हुसैन शामिल थे।

पूर्व प्रधानमंत्री, 92 वर्षीय देवेगौड़ा व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र पहुंचे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हाथों में हाथ डाले मतदान केंद्र तक जाते देखे गए। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार, एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी और कई अन्य नेताओं ने भी मतदान किया। जेल में बंद सांसद इंजीनियर रशीद ने भी मतदान में हिस्सा लिया।

दक्षिण भारत से थे दोनों उम्मीदवार
संसद के हालिया मानसून सत्र के दौरान जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि उनका कार्यकाल दो साल बचा हुआ था। उनके इस्तीफे के कारण यह चुनाव हुआ। इस बार दोनों उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं। राधाकृष्णन तमिलनाडु से जबकि रेड्डी तेलंगाना से हैं।

उप राष्ट्रपति पद के राजग उम्मीदवार राधाकृष्णन तमिलनाडु की एक प्रमुख ओबीसी जाति गौंडर से आते हैं और आरएसएस की पृष्ठभूमि वाले हैं। राधाकृष्णन को 2023 में झारखंड का राज्यपाल बनाया गया था और फिर जुलाई 2024 में उन्हें महाराष्ट्र स्थानांतरित कर दिया गया था। अपने पूर्ववर्ती धनखड़ के विपरीत, राधाकृष्णन ने राज्यपाल के रूप में विवादास्पद राजनीतिक मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने से काफी हद तक परहेज किया है। वह 1998 में कोयंबटूर से पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए और 1999 में फिर से इस सीट से लोकसभा के लिए निर्विचत हुए थे

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

चीन को गाली देने वाले बालेन शाह बनेंगे नेपाल के PM? भारत को लेकर कैसी है उनकी सोच*

*चीन को गाली देने वाले बालेन शाह बनेंगे नेपाल के PM? भारत को लेकर कैसी है उनकी सोच*पिछले साल सितंबर में जेन-जी (Gen-Z) के नेतृत्व में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों…
चीन को गाली देने वाले बालेन शाह बनेंगे नेपाल के PM? भारत को लेकर कैसी है उनकी सोच*
राष्ट्रीय समाचार

व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं', ट्रंप का बयान; ग्लोबल टैरिफ के बाद भारत पर कितना लगेगा शुल्क?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी अपनी टैरिफ नीति से पीछे हटने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप के…
व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं', ट्रंप का बयान; ग्लोबल टैरिफ के बाद भारत पर कितना लगेगा शुल्क?
राष्ट्रीय समाचार

पाकिस्तान को दोहरा झटका देने की तैयारी, सिंधु के बाद अब रावी का भी पानी रोकेगा भारत

सिंधु जल संधि को निलंबित करने के बाद अब भारत पाकिस्तान को दोहरा झटका देने की तैयारी में है। दरअसल भारत सरकार रावी नदी के भारत के हिस्से के जल…
पाकिस्तान को दोहरा झटका देने की तैयारी, सिंधु के बाद अब रावी का भी पानी रोकेगा भारत
राष्ट्रीय समाचार

रील बनाने के लिए नाबालिग ने दौड़ाई स्कॉर्पियो, बाइक सवार की ली जान, मां ने लगाई इंसाफ की गुहार

दिल्ली के द्वारका साउथ थाना क्षेत्र में बीती 3 फरवरी 2026 को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। हादसा द्वाराका इलाके में हुआ। जहां…
रील बनाने के लिए नाबालिग ने दौड़ाई स्कॉर्पियो, बाइक सवार की ली जान, मां ने लगाई इंसाफ की गुहार
राष्ट्रीय समाचार

प्यार, इनकार और खूनी खेल, 'साली' से शादी करना चाहता था दीपक, ठुकराने पर भाभी को ही मार डाला; पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक सिरफिरे ने अपनी ही भाभी को बेरहमी से मार डाला। आरोपी युवक अपनी भाभी की बहन (साली)…
प्यार, इनकार और खूनी खेल, 'साली' से शादी करना चाहता था दीपक, ठुकराने पर भाभी को ही मार डाला; पूरी कहानी
राष्ट्रीय समाचार

अजित पवार के बाद राकांपा का क्या होगा: शरद गुट से होगी सुलह या नया रास्ता अपनाएगी पार्टी, कौन होगा नया चेहरा?

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मुखिया और महाराष्ट्र के छह बार के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह एक विमान हादसे में निधन हो गया। सियासत में अजित पवार की…
अजित पवार के बाद राकांपा का क्या होगा: शरद गुट से होगी सुलह या नया रास्ता अपनाएगी पार्टी, कौन होगा नया चेहरा?
राष्ट्रीय समाचार

यह केवल हादसा, राजनीति रंग न दें', अजित पवार के निधन पर शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र के बारामती में मंगलवार सुबह हुए विमान हादसे ने देशभर की राजनीति और पवार परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन…
यह केवल हादसा, राजनीति रंग न दें', अजित पवार के निधन पर शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया
राष्ट्रीय समाचार

कब चुना जाएगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामने आ गई तारीख, कौन-कौन होगा प्रस्तावक?

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव 19-20 जनवरी को होगा. 19 जनवरी को नामांकन किया जाएगा और 20 जनवरी को चुनाव होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ…
कब चुना जाएगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामने आ गई तारीख, कौन-कौन होगा प्रस्तावक?
राष्ट्रीय समाचार

न्यायिक कर्मी का कत्ल: 'छोड़ दो मेरे शौहर को...', मिन्नतें करती रही बीवी, न पसीजे हमलावर, आधा घंटे गुंडागर्दी

अमरोहा के डिडौली में गलत दिशा से ओवरटेकिंग के दौरान बाइक के पास से गुजर रही कार टच होने पर बाइक सवारों ने कार चला रहे न्यायिक कर्मचारी को पीट-पीटकर…
न्यायिक कर्मी का कत्ल: 'छोड़ दो मेरे शौहर को...', मिन्नतें करती रही बीवी, न पसीजे हमलावर, आधा घंटे गुंडागर्दी
राष्ट्रीय समाचार