SHEOHAR; बिहार में होगा सत्ता परिवर्तन, बनेंगे तेजस्वी यादव सीएम; नवनीत झा
Today sheohar news
SHEOHAR----- राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता व सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता नवनीत कुमार झा ने जनसंपर्क अभियान के दौरान डुमरी कटसरी के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों से जनसंपर्क स्थापित कर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सबसे बड़ा धर्अमनिरपेक्ष नेता बताया। नवनीत झा ने कहा लालू प्रसाद यादव जी ने कभी भी किसी धर्म के प्रति सम्मान व्यवहार अपनाया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में सत्ता परिवर्तन को लेकर तेजस्वी यादव युवाओं ,महिलाओं, बुजुर्गों की पहली पसंद है। दुनिया का सबसे बड़ा धर्मनिरपेक्ष नेता लालू प्रसाद यादव ही है।
जनता से जनसंपर्क अभियान के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के युवा नेता नवनीत कुमार झा ने बताया है कि आम जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में है। तेजस्वी यादव 2025 विधानसभा के नेता होंगे।
श्री झा ने कहा है कि तेजस्वी यादव ने 17 माह में किया बेहतर काम , 17 महीने बनाम नीतीश के 20 साल की हुई चर्चा। तेजस्वी यादव की आर्थिक न्याय के विजन को लोगों तक पहुंचाया गया।
श्री झा ने तेजस्वी यादव के 17 महीने के उपमुख्यमंत्री कार्यकाल को नीतीश कुमार के 20 साल के शासन के मुकाबले बेहतर बताया गया। उन्होंने तेजस्वी यादव के आर्थिक न्याय के विजन को जमकर सराहा और कार्यकर्ताओं से इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
नवनीत कुमार झा ने नीतीश कुमार पर राजनीतिक हमला करते हुए उन्हें नकली सेकुलर नेता बताया और कहा कि उन्होंने लोकतंत्र का बार-बार अपमान किया है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव को दुनिया का सबसे बड़ा धर्मनिरपेक्ष नेता बताते हुए कहा कि वे कभी भाजपा के आगे नहीं झुके।
श्री झा ने तेजस्वी यादव के 17 महीने के कार्यकाल में 5 लाख नौकरियां देने, तालीमी मरकज और आशा आंगनबाड़ी सेविकाओं के वेतन में वृद्धि करने, 4.5 लाख नौकरियां प्रक्रियाधीन करवाने और जातीय जनगणना आरक्षण का दायरा बढ़ाने जैसे ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार को भ्रष्टाचार की सरकार बताया और कार्यकर्ताओं से तेजस्वी यादव के नेतृत्व में एक कुशल सरकार बनाने का आह्वान किया।