SHEOHAR; चौथी बार जदयू के निर्विरोध जिला अध्यक्ष बने कमलेश पांडे
जिला अध्यक्ष के पद पर कमलेश पांडे पुनः चौथी बार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। कुल 75 डेलीगेट ने कमलेश पांडे को पुनः आस्था जताते हुए जदयू शिवहर की कमान को बरकरार रखा है। कमलेश पांडे वर्ष 2013 से 16 तक, तथा वर्ष 2019 से 2026 तक लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने गए हैं।
जदयू जिला अध्यक्ष कमलेश पांडे ने चुनाव प्रभारी नरेंद्र पटेल,पर्यवेक्षक,सभी प्रखंड अध्यक्ष , सभी डेलीगेट को आभार जताते हुए भरोसा दिलाया है कि संगठन के मजबूती को लेकर दिन रात एक कर दूंगा।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर वरुण कुमार, जदयू के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार साह,जदयू युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, अंजलि कुमार, पिपराही प्रखंड अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, शिवहर प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह, डुमरी प्रखंड अध्यक्ष सरोज सिंह, तरियानी प्रखंड अध्यक्ष रामदयाल राय, नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।