SHEOHAR; होली का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील
Lal Babu pandey SHEOHAR
संवाद कक्ष में रमजान एवं होली के अवसर पर जिला पदाधिकारी, शिवहर एवं पुलिस अधीक्षक, शिवहर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी जन-प्रतिनिधियों को रमजान एवं होली के अवसर पर शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। उनके द्वारा जन-प्रतिनिधियों के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारे से होली पर्व मनाने का संदेश दिया गया।
इसके साथ ही जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस प्रशासन द्वारा होली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु की गई तैयारियों के बारे में सभी जन-प्रतिनिधियों को अवगत कराया एवं इस कार्य में सभी से यथासंभव सहायता की अपेक्षा की।