SHEOHAR*कुशहर कस्बा टोला ब्रह्म स्थान पर सीताराम नाम महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भक्तिमय हुआ इलाका।

Updated on 19-02-2026
SHEOHAR*कुशहर कस्बा टोला ब्रह्म स्थान पर सीताराम नाम महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भक्तिमय हुआ इलाका।
        
            
अध्यक्ष दीप लाल साह एवं उपाध्यक्ष राम एकबाल राय क्रांति, सचिव डॉक्टर रुपेश कुमार के नेतृत्व में पूरे ग्रामीण के सहयोग से हो रहा महायज्ञ

5000 से अधिक लोग भंडारा का प्रसाद ग्रहण कर रहे 

 कुशहर चौक से उत्तर पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष राम एकबाल राय क्रांति एवं मनोज कुमार साह R.D.S. ईट उद्योग व जदयू नेता के घर के पास कस्बा टोला वार्ड नंबर 9 कुशहर में नवाह पारायण सीताराम नाम महायज्ञ का आयोजन बड़े ही धूमधाम एवं भक्तिमय माहौल में हो रहा है।

उक्त यज्ञ के अध्यक्ष दीप लाल साह, उपाध्यक्ष राम एकबाल राय क्रांति, सचिव डॉक्टर रुपेश कुमार, कोषाध्यक्ष शत्रुघन कुमार ,महासचिव शंभू साह, मुन्ना ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के सहयोग से समाज एवं विश्व कल्याण आर्थिक हेतु महायज्ञ का आयोजन हो रहा है।

 महायज्ञ के अध्यक्ष दीप लाल साह ,उपाध्यक्ष राम एकबाल राय क्रांति ,सचिव डॉक्टर रुपेश कुमार ने बताया है कि नवाह परायण सीताराम नाम महायज्ञ एक 9 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें सस्वर रामचरितमानस पाठ और 'सीताराम' नाम का अखंड कीर्तन किया जाता है। यह सामूहिक आध्यात्मिक कार्यक्रम विश्व शांति, मानव कल्याण और भक्ति प्रसार के लिए आयोजित होता है। 

उन्होंने कहा है कि इसमें कलश यात्रा, मंडप पूजा, मानस पाठ और पूर्णाहुति (हवन) मुख्य अनुष्ठान हैं। 
यह नौ दिनों तक चलता है, जिसमें रामचरितमानस का नवाह् (नौ दिनों में) परायण यानी पूरा पाठ विद्वानों द्वारा किया जाता है। महायज्ञ के दौरान 'सीताराम' नाम का निरंतर जाप एवं कीर्तन चल रहा है। प्रतिदिन सुबह से शाम तक भंडारा का आयोजन किया जा रहा है।

सचिव डॉ रूपेश कुमार ने बताया है कि अनुष्ठान की शुरुआत 14 फरवरी  कलश यात्रा से शुरू हुई है, जिसमें कुंवारी कन्याएं और श्रद्धालु नदी से जल भरकर लाए थे। और 24 फरवरी को महायज्ञ का संपन्न होगा। यज्ञ मंडप में विधिवत पूजन और नौ दिनों के अंत में सामूहिक हवन के साथ पूर्णाहुति की जाएगी।

अध्यक्ष दीपलाल साह के पुत्र जदयू नेता मनोज कुमार साह ने बताया है कि यह आयोजन पूरे क्षेत्र को भक्तिमय और संगीतमय बना दिया है, जहाँ रामायण की चौपाइयां गूंज रही हैं। 
यह यज्ञ मुख्य रूप से सामुदायिक सहयोग से आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य समाज में सुख-समृद्धि और ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ाना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

*सरकार की बड़ी पहल: अल्पसंख्यक छात्रों को फ्री पढ़ाई, खाना-रहना सब मुफ्त*

*सरकार की बड़ी पहल: अल्पसंख्यक छात्रों को फ्री पढ़ाई, खाना-रहना सब मुफ्त*शिवहर। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा राज्य के अल्पसंख्यक (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी) छात्र-छात्राओं के…
*सरकार की बड़ी पहल: अल्पसंख्यक छात्रों को फ्री पढ़ाई, खाना-रहना सब मुफ्त*
बिहार

बिहार में सरकार बनाने की कवायत तेज़, कल होगा एनडीए के नेता का चुनाव

बिहार में सरकार बनाने की कवायत तेज़, कल होगा एनडीए के नेता का चुनाव इसके पहले नीतीश कुमार राजभवन जाकर इस्तीफा देंगे. एनडीए विधायक दल के नेता के नेतृत्व में कल…
बिहार में सरकार बनाने की कवायत तेज़, कल होगा एनडीए के नेता का चुनाव
बिहार

मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री के करीबी की हत्या, सिर में मारी दो गोली*

*मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री के करीबी की हत्या, सिर में मारी दो गोली*मुजफ्फरपुर में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. जिले के गरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरादपुर भगत गांव…
मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री के करीबी की हत्या, सिर में मारी दो गोली*
बिहार

जदयू विधायक के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत*

*जदयू विधायक के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत*नवादा में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जदयू विधायक विभा देवी के बेटे अखिलेश कुमार की मौत हो गई। वह…
जदयू विधायक के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत*
बिहार

मोतिहारी में मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी कुंदन और प्रियांशु को पुलिस ने किया ढेर*

*मोतिहारी में पुलिस और अपराधों के बीच हुई मुठभेड़*  *मुठभेड़ में पुलिस ने दो कुख्यात अपराधी  कुंदन और प्रियांशु को पुलिस ने  किया ढेर*  *पुलिस और अपराधियों के मुठभेड़ में एक जवान…
मोतिहारी में मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी  कुंदन और प्रियांशु को पुलिस ने  किया ढेर*
बिहार

देश में लागू हुआ ESMA, हड़ताल करना होगा गैरकानूनी*

*देश में लागू हुआ ESMA, हड़ताल करना होगा गैरकानूनी*पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल-गैस आपूर्ति पर मंडराते संकट के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा और सख्त फैसला लेते हुए…
देश में लागू हुआ ESMA, हड़ताल करना होगा गैरकानूनी*
बिहार

चिराग पासवान की पार्टी ने बिहार के CM पद पर ठोका दावा! सांसद बोले, 'लोगों की इच्छा...'

बिहार में अब सीएम पद पर चिराग पासवान की पार्टी ने दावा ठोक दिया है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने सोमवार (9 मार्च) को कहा कि…
चिराग पासवान की पार्टी ने बिहार के CM पद पर ठोका दावा! सांसद बोले, 'लोगों की इच्छा...'
बिहार

*बाल विवाह मुक्ति रथ ने बिहार के 9,542 गांवों में 1.77 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाया बाल विवाह के खिलाफ संदेश*

*बाल विवाह मुक्ति रथ ने बिहार के 9,542 गांवों में 1.77 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाया बाल विवाह के खिलाफ संदेश*पहियों पर चलकर राज्य के 9,542 गांवों के 1.77…
*बाल विवाह मुक्ति रथ ने बिहार के 9,542 गांवों में 1.77 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाया बाल विवाह के खिलाफ संदेश*
बिहार

भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने पद छोड़ा

भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने पद छोड़ा----------------------------------------------------------बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा में जाने की घटना ने जदयू कार्यकर्ताओं को हिला कर रख दिया…
भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने पद छोड़ा
बिहार