SHEOHAR ; रोजगार सह मार्गदर्शन मेला 205 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
में ले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें कौशल विकास से जोड़ने के उद्देश्य से 27 फरवरी 2026 को श्री नवाब माडल उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवहर में एक दिवसीय रोजगार–सह–मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, शिवहर द्वारा जिलाधिकारी शिवहर के मार्गदर्शन में कराया गया ||
कार्यक्रम की शुरूआत पूर्वाह्न 10:00 बजे हुई तथा ये मेला अपराह्न 4:00 बजे तक संचालित रहा। इस मेले में कुल 22 नियोजक कंपनियाँ भाग ली, जिनके पास निजी क्षेत्रों में रोजगार की प्रचुर सम्भावनाएं उपलब्ध है। प्रमुख कंपनियों में LIC India, Blinkit, Chaitanya Microfinance, Pratham Training Centre, SBI Life, SIS Limited, Fusion Microfinance सहित अन्य प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय कंपनियाँ शामिल हुईं। ये कंपनियाँ उत्पादन, लॉजिस्टिक्स, सेल्स, सिक्योरिटी, मैन्युफैक्चरिंग एवं अन्य तकनीकी व गैर-तकनीकी क्षेत्रों में युवाओं का चयन करेंगी।
मेले में भाग लेने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई थी जिससे अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें।
इस रोजगार सह मार्गदर्शन मेले में जिलाधिकारी महोदया द्वारा मेले में भाग लिए सभी अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं गई एवं 22 महिलाओं को जिलाधिकारी महोदया द्वारा स्व रोजगार को बढ़ावा देने हेतु टूल किट योजना द्वारा सिलाई मशीन भी प्रदान की गई..
साथ ही साथ BOB RSETI द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कुल 20 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया..
सात निश्चय योजना अंतर्गत संचालित कुशल युवा कार्यक्रम में प्रशिक्षित 11 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया..
चयन की प्रक्रिया कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू अथवा लिखित परीक्षा के माध्यम से की गई।
रोजगार मेले में जिले से कुल 450 अभ्यर्थियों ने अपना biodata जमा किया जिसमें नियोक्ताओं द्वारा 205 अभ्यर्थियों को Shortlisted किया गया. जिनका चयन प्रक्रिया जल्द ही पूरा किया जाएगा.
मेले से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 06222-450908 पर संपर्क किया जा सकता है।
रोजगार अवसरों के अतिरिक्त, मेले में युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। एनसीएस (राष्ट्रीय करियर सेवा) पोर्टल पर निबंधन, टूल किट एवं स्टडी किट से संबंधित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही डीआरसीसी, जिला उद्योग केंद्र एवं श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन दिया गया, ताकि युवा स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में भी आगे बढ़ सकें।
जिलाधिकारी शिवहर के निर्देशन में संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि मेले का आयोजन सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं युवाओं के लिए पूर्णतः सुविधाजनक हो। जिला प्रशासन, शिवहर का उद्देश्य है कि जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जाए।