SHEOHAR,तुरहा एकता मंच द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन*
*शिवहर* शिवहर शहर के प्रतिष्ठित प्रसाद उत्सव हॉल में तुरहा एकता मंच शिवहर के तत्वाधान में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को रंगों और गुलाल से सराबोर कर होली की खुशियों का आदान-प्रदान किया।
इस अवसर पर सीतामढ़ी के प्रसिद्ध चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. संजय कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कार्यक्रम के संयोजक की भूमिका भी निभाई। तुरहा एकता मंच शिवहर के जिलाध्यक्ष श्री मगन देव प्रसाद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जिनके कुशल नेतृत्व में यह समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समारोह में मंच के सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जिन्होंने पारंपरिक गीतों और नृत्यों के साथ होली के पावन पर्व का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस आयोजन ने सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।