सीएम बने सम्राट
बढेगा बिहार का ठाठ
- अधिवक्ताओं ने दी बधाई
- कहा डबल इंजन की सरकार का दिखेगा कमाल
बिहार की बागडोर बीजेपी के फायर ब्रांड नेता सम्राट चौधरी को मिलने पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ में खुशी की लहर देखी गई। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शशि सुमन की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन बार एसोसिएशन कैंपस में किया गया गया जहाँ अधिवक्ताओं ने बिहार के नये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी एवं शुभकामनाएं दी कि वे विकास की एक लंबी लकीर खींचे जो मिसाल बने।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सम्राट चौधरी के चयन और ताजपोशी में जिस तरह एनडीए के घटक दलों में एकजुटता दिखी है उससे विपक्षियों के खेमे में सन्नाटा पसरा है। जिस तरह सुशासन कुमार अर्थात नीतीश कुमार ने स्वयं आगे बढकर सम्राट चौधरी को नये सीएम के रुप में प्रोजेक्ट किया वह उनके भरोसा और विश्वास का परिचायक है। नये सीएम की बाबत बताया गया कि कि उन्हें 36 वर्षों का राजनीतिक अनुभव है। कई विभागों का दायित्व संभाल चुके सम्राट चौधरी की पारिवारिक पृष्ठभूमि पूर्णत: राजनीतिक है उनके पिता स्व-. शकुनि चौधरी भी मंत्री रहे मां पार्वती देवी विधायक थी। ऐसे में उनके राजनीतिक परिपक्वता पर हम सभी को पूरा भरोसा है। साथ ही विश्वास है कि जिस तरह एनडीए सरकार ने सभी बार एसोसिएशन में लायर्स हाल का तोहफा दिया है वैसे ही हमारी अन्य मांगों मसलन वकीलों की सुरक्षा एवं जीवन बीमा सहित अन्य मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
बधाई प्रेषित करने वालों में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के सीतामढी - शिवहर प्रवक्ता प्रभाशंकर नारायण सिंह, जिला संयोजक शशि सुमन, भाजपा जिला प्रवक्ता देशबंधु शर्मा, विधिप्रकोष्ठ सह संयोजक संजय कुमार सिंह, सुरेश कुमार,शंभूनाथ यादव, अनिल कुमार, सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।