SHEOHAR*ट्रैफिक डीएसपी ने वाहन चेकिंग के दौरान नियम तोड़ने वालों से 1.32 लाख रुपया वसूला जुर्माना*
शिवहर में यातायात नियमों को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देशन में ट्रैफिक डीएसपी भाई भारत ने बुधवार को पिपराही थाना क्षेत्र के धनकौल बांध पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।जांच के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई और कुल 1,32,000 रुपये का चालान वसूला गया। बिना हेलमेट, लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेजों के अभाव में चल रहे वाहनों पर विशेष ध्यान दिया गया।डीएसपी भाई भारत ने बताया कि लोगों को लगातार यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, फिर भी कई लोग लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने अपील की कि सभी लोग हेलमेट, सीट बेल्ट और वैध दस्तावेजों के साथ ही वाहन चलाएं। उन्होंने कहा, "आप सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें, इसी उद्देश्य के साथ सड़क पर वाहन चलाएं।"डीएसपी ने स्पष्ट किया कि वाहन चेकिंग का मुख्य मकसद चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता लाना है। यह अभियान जिले में आगे भी लगातार जारी रहेगा।