*पैक्स अध्यक्ष;जहांगीरपुर से केशव कुमार सिंह , परसौनी बैज से अजय कुमार यादव ,धनकौल से भोला प्रसाद सहनी , श्यामपुर पंचायत से नीतू सिंह पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।जिले में चार पैक्स अध्यक्ष के लिए चुनाव एवं मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है।
निर्धारित 20 अप्रैल 2026 को जिले के श्यामपुर , जहांगीरपुर पैक्स अध्यक्ष, धनकौल एवं परसौनी बैज के पैक्स अध्यक्षों के लिए मतदान हुआ।
सोमवार को देर रात मतों की गिनती संपन्न हुई है। जिसमें श्यामपुर पंचायत से स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह की पत्नी नीतू सिंह 237 वोट से जीत हासिल की। जबकि जहांगीरपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर केशव कुमार सिंह ने 16 वोट से जीत हासिल कर पैक्स अध्यक्ष बने हैं।पिपराही प्रखंड के निर्वाचित पदाधिकारी सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य कुमार ने बताया है कि धनकौल परीक्षा अध्यक्ष पद पर भोला प्रसाद सहनी जीत हासिल किए हैं।तो परसौनी बैज से अजय कुमार यादव 607 मत पाकर विजय घोषित किए गए हैं। गौरतलब हो कि परसौनी बैज के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार यादव पूर्व में भी पैक्स अध्यक्ष थे।