SHEOHAR; जहांगीरपुर अंसारी टोला में 13 वर्षीय बच्चे की धारदार हथियार से की हत्या

Updated on 21-04-2026
SHEOHAR .13 वर्षीय बच्चे की धारदार हथियार से हत्या, श्यामपुर भट्ठहा थाना में प्राथमिकी दर्ज, गांव में पसरा मातम*

SHEOHAR .श्यामपुर भट्ठहा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर अंसारी टोला में सोमवार देर शाम एक 13 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

 हत्या के आरोप में, केस दर्ज*
मृतक की पहचान जहांगीरपुर अंसारी टोला निवासी अब्दुल्लाह अंसारी के 13 वर्षीय पुत्र गुलाम गौस के रूप में हुई है। परिजनों ने श्यामपुर भट्ठहा थाना में कांड संख्या 102/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

आवेदन के अनुसार, 20 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे गुलाम गौस को गांव के ही रुदल ठाकुर की बसवारी के पास दो बच्चे बुलाकर ले गए। आरोप है कि वहां धारदार हथियार और डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

*पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया*
घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर भट्ठहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

*परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल*
इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है। लोग हैरान हैं कि आखिर एक छोटे बच्चे की इतनी बेरहमी से हत्या क्यों की गई।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हत्या के पीछे की वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की तहकीकात कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

SHEOHAR. मंडल कारा में आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण समापन, बंदियों को मिला प्रमाण पत्र।

SHEOHAR. मंडल कारा में आयोजित 12  दिवसीय प्रशिक्षण समापन, बंदियों को मिला प्रमाण पत्र।बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान, शिवहर द्वारा मंडल  कारा  में  आयोजित 12 दिवसीय डेयरी फ़ार्मिंग  के मूल्यांकन के…
SHEOHAR. मंडल कारा में आयोजित 12  दिवसीय प्रशिक्षण समापन, बंदियों को मिला प्रमाण पत्र।
शिवहर समाचार

SHEOHAR*ट्रैफिक डीएसपी ने वाहन चेकिंग के दौरान नियम तोड़ने वालों से 1.32 लाख रुपया वसूला जुर्माना*

SHEOHAR*ट्रैफिक डीएसपी  ने वाहन चेकिंग  के दौरान नियम तोड़ने वालों से 1.32 लाख  रुपया वसूला जुर्माना* शिवहर में यातायात नियमों को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक शुभांक…
SHEOHAR*ट्रैफिक डीएसपी  ने वाहन चेकिंग  के दौरान नियम तोड़ने वालों से 1.32 लाख  रुपया वसूला जुर्माना*
शिवहर समाचार

मोतिहारी.भैसुर को जेल जाने से रोकने के लिए भाभो चढ गयी टावर पर.

*मोतिहारी। भैसुर जेल नहीं जाये इसके लिए भाभो चढ़गयी  टेलीफोन के टावर पर. भसुर को  कोर्ट से वापस बुलाने पर अड़ी भाभो को देखकर  पुलिस भी भौंचक रह गई। पुलिस…
मोतिहारी.भैसुर को जेल जाने से रोकने के लिए भाभो चढ गयी टावर पर.
शिवहर समाचार

SHEOHAR .भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ के तहत निकाली गई रैली।

SHEOHAR .भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ के तहत निकाली गई रैली।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, शिवहर के जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार सुरेश के नेतृत्व में…
SHEOHAR .भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ के तहत निकाली गई रैली।
शिवहर समाचार

SHEOHAR,बिजली विभाग की लापरवाही ने 17 वर्षीय खुशबू की ली जान , तीन दिन बाद शव बरामद।

SHEOHAR,बिजली विभाग की लापरवाही ने 17 वर्षीय खुशबू की ली जान , तीन दिन बाद शव बरामद।शिवहर जिले के हिरम्मा थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरौता गांव वार्ड संख्या 12 में एक…
SHEOHAR,बिजली विभाग की लापरवाही ने 17 वर्षीय खुशबू की ली जान , तीन दिन बाद शव बरामद।
शिवहर समाचार

SHEOHAR; जहांगीरपुर अंसारी टोला में 13 वर्षीय बच्चे की धारदार हथियार से की हत्या

SHEOHAR .13 वर्षीय बच्चे की धारदार हथियार से हत्या, श्यामपुर भट्ठहा थाना में प्राथमिकी दर्ज, गांव में पसरा मातम*SHEOHAR .श्यामपुर भट्ठहा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर अंसारी टोला में सोमवार देर…
SHEOHAR; जहांगीरपुर अंसारी टोला में 13 वर्षीय बच्चे की धारदार हथियार से की हत्या
शिवहर समाचार

SHEOHAR. चारों पैक्स अध्यक्ष के परिणाम घोषित..केशव .अजय..भोला. नीतु बने पैक्स अध्यक्ष

*पैक्स अध्यक्ष;जहांगीरपुर से केशव कुमार सिंह , परसौनी बैज से अजय कुमार यादव ,धनकौल से भोला प्रसाद सहनी , श्यामपुर पंचायत से नीतू सिंह पैक्स अध्यक्ष पद पर  निर्वाचित घोषित…
SHEOHAR. चारों पैक्स अध्यक्ष  के परिणाम घोषित..केशव .अजय..भोला. नीतु बने पैक्स अध्यक्ष
शिवहर समाचार

*SHEOHAR ट्रैफिक जाम पर सख्ती, ई-रिक्शा और ऑटो के लिए तय होगा नया रूट सिस्टम*

*SHEOHAR ट्रैफिक जाम पर सख्ती, ई-रिक्शा और ऑटो के लिए तय होगा नया रूट सिस्टम*शिवहर।  सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी, शिवहर द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में नगर प्रक्षेत्र अन्तर्गत सड़क जाम…
*SHEOHAR ट्रैफिक जाम पर सख्ती, ई-रिक्शा और ऑटो के लिए तय होगा नया रूट सिस्टम*
शिवहर समाचार

SHEOHAR*शादी-ब्याह में गैस की किल्लत पर एजेंसियों एसडीएम ने दिया सख्त निर्देश-

SHEOHAR*शादी-ब्याह में गैस की किल्लत पर  एजेंसियों एसडीएम ने दिया सख्त निर्देश- शिवहर। सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी, शिवहर द्वारा शिवहर अनुमंडल अन्तर्गत गैस एजेंसियों में वाणिज्यिक गैस की उपलब्ध के संबंध…
SHEOHAR*शादी-ब्याह में गैस की किल्लत पर  एजेंसियों एसडीएम ने दिया सख्त निर्देश-
शिवहर समाचार