SHEOHAR*चुनावी लाभ के लिए लोक लुभावना नीतियों को सहारा लेना गंभीर राष्ट्रीय चिंता का विषय --- नवनीत झा*
-- राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने सोमवार को जिले में एक शादी समारोह के दौरान पश्चिम बंगाल में हो रहे चुनाव पर बताया है कि लोकतंत्र का मूल उद्देश्य जनता के समग्र कल्याण हेतु सुशासन और सतत विकास सुनिश्चित करना है किंतु वर्तमान समय में राजनीति का स्वरूप तेजी से बदल रहा है।
युवा नेता नवनीत ने कहां है पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में देश के अन्य प्रदेशों की तरह चुनावी लाभ के लिए लोक लुभावन नीतियों का सहारा लिया जा रहा है। जो एक गंभीर राष्ट्रीय चिंता का विषय बन चुका है। लोक लुभावना वाद का अर्थ ऐसी नीतियों से है जिनका उद्देश्य अल्पकालिक लाभ देकर मतदाताओं को आकर्षित करना होता है।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने कहा है कि मुफ्त बिजली, पानी, नकद सहायता या अन्य प्रलोभनात्मक योजनाएं अब चुनावी रणनीति का हिस्सा बन गई है ।बिहार सहित कई राज्यों में चुनाव से पहले इस तरह की घोषणाएं इसका स्पष्ट उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि या प्रवृत्ति लोकतंत्र की मूल भावना को कमजोर करती है और वोट बैंक की राजनीति को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का अत्यधिक विस्तार सरकारी संसाधनों पर दबाव डालता है, जिससे शिक्षा ,स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र के लिए संसाधन सीमित हो जाते हैं।
युवा समाजसेवी व राजद नेता नवनीत कुमार झा ने स्पष्ट किया है कि परिणाम स्वरुप दीर्घकालीक विकास प्रभावित होता है और आर्थिक असंतुलन पैदा होता है ।आवश्यक है कि आमजन तात्कालिक लाभ के बजाय दीर्घकालिक विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देने चाहिए.