SHEOHAR*मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से लोजपा जिलाध्यक्ष ने किया मुलाकात, दी शुभकामनाएं

Updated on 16-04-2026
SHEOHAR*मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से लोजपा जिलाध्यक्ष  ने किया मुलाकात, दी शुभकामनाएं 

*पटना*/*शिवहर* शिवहर के जनसेवक एवं लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार पांडे ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के बाद लोजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडे ने बताया कि “बिहार के सम्राट” से मिलकर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। मुख्यमंत्री से हुई वार्ता को सकारात्मक बताते हुए उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी जमीन से जुड़े नेता हैं और जनता की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं।

*शिवहर के विकास पर हुई चर्चा*  
विजय कुमार पांडे ने बताया कि मुलाकात के दौरान शिवहर जिले से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार से जुड़ी जरूरतों को रखा। साथ ही युवाओं के लिए कौशल विकास और स्वरोजगार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर और प्रभावी ढंग से लागू करने का आग्रह किया।

*"जन-आकांक्षाएं होंगी पूरी": विजय पांडे*  
लोजपा जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अनुभव और ऊर्जावान नेतृत्व में राज्य में सुशासन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बेहतर होगी, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।

विजय कुमार पांडे ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को ‘विकसित बिहार’ के संकल्प के साथ आगे ले जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामना की और कहा कि शिवहर की जनता को नई सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

SHEOHAR*चुनावी लाभ के लिए लोक लुभावना नीतियों को सहारा लेना गंभीर राष्ट्रीय चिंता का विषय --- नवनीत झा*

SHEOHAR*चुनावी लाभ के लिए लोक लुभावना नीतियों को सहारा लेना गंभीर राष्ट्रीय चिंता का विषय ---  नवनीत  झा*-- राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार…
SHEOHAR*चुनावी लाभ के लिए लोक लुभावना नीतियों को सहारा लेना गंभीर राष्ट्रीय चिंता का विषय ---  नवनीत  झा*
शिवहर समाचार

SHEOHAR*नारी शक्ति के खिलाफ साजिश-- संगीता सिंह*

SHEOHAR*नारी शक्ति के खिलाफ साजिश-- संगीता सिंह*----------------------------------          भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार तिवारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संगीता सिंह ने संयुक्त…
SHEOHAR*नारी शक्ति के खिलाफ साजिश-- संगीता सिंह*
शिवहर समाचार

SHEOHAR: तरियानी चौक पर बैक औफ बडौदा भवन में मनाया गया वीर कुवर सिंह की जयंती

शिवहर (तरियानी): आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को अपराह्न 4:30 बजे तरियानी चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा भवन में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, बिहार विभूति बाबू वीर कुंवर सिंह…
SHEOHAR: तरियानी चौक पर बैक औफ बडौदा भवन में मनाया गया वीर कुवर सिंह की जयंती
शिवहर समाचार

SHEOHAR; वीर कुंवर सिंह की जयंती पर भव्य विजयोत्सव का आयोजन*

*शिवहर के नरोत्तम मिश्रा मेमोरियल कॉलेज में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती पर भव्य विजयोत्सव का आयोजन**उम्र नहीं जज्बा देखो अस्सी में जो कमाल किया, वीर कुंवर की तलवार…
SHEOHAR; वीर कुंवर सिंह की जयंती पर भव्य विजयोत्सव का आयोजन*
शिवहर समाचार

SHEOHAR. मंडल कारा में आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण समापन, बंदियों को मिला प्रमाण पत्र।

SHEOHAR. मंडल कारा में आयोजित 12  दिवसीय प्रशिक्षण समापन, बंदियों को मिला प्रमाण पत्र।बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान, शिवहर द्वारा मंडल  कारा  में  आयोजित 12 दिवसीय डेयरी फ़ार्मिंग  के मूल्यांकन के…
SHEOHAR. मंडल कारा में आयोजित 12  दिवसीय प्रशिक्षण समापन, बंदियों को मिला प्रमाण पत्र।
शिवहर समाचार

SHEOHAR*ट्रैफिक डीएसपी ने वाहन चेकिंग के दौरान नियम तोड़ने वालों से 1.32 लाख रुपया वसूला जुर्माना*

SHEOHAR*ट्रैफिक डीएसपी  ने वाहन चेकिंग  के दौरान नियम तोड़ने वालों से 1.32 लाख  रुपया वसूला जुर्माना* शिवहर में यातायात नियमों को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक शुभांक…
SHEOHAR*ट्रैफिक डीएसपी  ने वाहन चेकिंग  के दौरान नियम तोड़ने वालों से 1.32 लाख  रुपया वसूला जुर्माना*
शिवहर समाचार

मोतिहारी.भैसुर को जेल जाने से रोकने के लिए भाभो चढ गयी टावर पर.

*मोतिहारी। भैसुर जेल नहीं जाये इसके लिए भाभो चढ़गयी  टेलीफोन के टावर पर. भसुर को  कोर्ट से वापस बुलाने पर अड़ी भाभो को देखकर  पुलिस भी भौंचक रह गई। पुलिस…
मोतिहारी.भैसुर को जेल जाने से रोकने के लिए भाभो चढ गयी टावर पर.
शिवहर समाचार

SHEOHAR .भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ के तहत निकाली गई रैली।

SHEOHAR .भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ के तहत निकाली गई रैली।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, शिवहर के जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार सुरेश के नेतृत्व में…
SHEOHAR .भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ के तहत निकाली गई रैली।
शिवहर समाचार

SHEOHAR,बिजली विभाग की लापरवाही ने 17 वर्षीय खुशबू की ली जान , तीन दिन बाद शव बरामद।

SHEOHAR,बिजली विभाग की लापरवाही ने 17 वर्षीय खुशबू की ली जान , तीन दिन बाद शव बरामद।शिवहर जिले के हिरम्मा थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरौता गांव वार्ड संख्या 12 में एक…
SHEOHAR,बिजली विभाग की लापरवाही ने 17 वर्षीय खुशबू की ली जान , तीन दिन बाद शव बरामद।
शिवहर समाचार