नई सरकार से पहले पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'नीतीश कुमार के पास अभी ही मौका है, पहले...'

Updated on 15-03-2026
बिहार में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद मुख्यमंत्री के पद पर किसे जिम्मेदारी दी जाती है यह देखना होगा, लेकिन सियासी गलियारे में बयानबाजी तेज है. सांसद पप्पू यादव ने तो मांग की है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत को ही सीएम बनाया जाए. बाद में भले बीजेपी का कोई सीएम बन जाए लेकिन पहले निशांत को मौका मिलना चाहिए. शुक्रवार (13 मार्च, 2026) को सांसद पप्पू यादव पटना में मीडिया से बात कर रहे थे.

पप्पू यादव ने कहा, "नीतीश कुमार के पास अभी ही मौका है, पहले निशांत को बना लें, दो साल ये (जेडीयू) और दो साल बीजेपी मिलकर सरकार चला ले. पहले निशांत को बना दीजिए. फिर बाद में बीजेपी को दे दीजिएगा. बाद में नीतीश जी निशांत को बना पाएंगे या निशांत बन पाएंगे मुझे नहीं पता. जनता का जनादेश मिला है और नीतीश कुमार पद छोड़ना चाहते हैं तो निशांत को अपना पद जरूर दें."

सांसद पप्पू यादव के अलावा जेडीयू के कार्यकर्ता पहले से ही यह मांग कर रहे हैं कि निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाए. हालांकि जेडीयू हो या फिर बीजेपी, दोनों पार्टियों की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि अगला सीएम कौन होगा यह शीर्ष नेतृत्व तय करेगा. अब जब पप्पू यादव ने बयान दिया है तो सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो सकती है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

Sheohar नव विवाहिता हत्या . केस दर्ज

शिवहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शिवहर जिले के पहाड़पुर गांव में एक नवविवाहित महिला मनीषा कुमारी की कथित तौर पर उसके पति पिंटू कुमार…
Sheohar नव विवाहिता हत्या . केस दर्ज
शिवहर समाचार

नई सरकार से पहले पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'नीतीश कुमार के पास अभी ही मौका है, पहले...'

बिहार में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद मुख्यमंत्री के पद पर किसे जिम्मेदारी दी जाती है यह देखना होगा, लेकिन सियासी गलियारे में बयानबाजी तेज है. सांसद पप्पू…
नई सरकार से पहले पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'नीतीश कुमार के पास अभी ही मौका है, पहले...'
शिवहर समाचार

शराबबंदी फर्जी, माफियाओं की जेब में जा रहे 30 हजार करोड़', प्रशांत किशोर बोले राजस्व को नुकसान

बिहार में पूर्ण शराबबंदी की जमीनी हकीकत पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अब तक का सबसे तीखा प्रहार किया है. जहानाबाद में पत्रकारों से मुखातिब होते…
शराबबंदी फर्जी, माफियाओं की जेब में जा रहे 30 हजार करोड़', प्रशांत किशोर बोले राजस्व को नुकसान
शिवहर समाचार

प्रेमी से शादी के लिए बिजली के टावर पर चढ़ी लड़की

Motihari,। राजेपुर थाना क्षेत्र के बुलाकी टोला में शनिवार को एक लड़की ने प्रेमी से शादी की जिद में 33 हजार वोल्ट के टावर पर चढ़ गई। वह कहने लगी…
प्रेमी से शादी के लिए बिजली के टावर पर चढ़ी लड़की
शिवहर समाचार

SHEOHAR.बाईक दुर्घटना में डुब्बा पर कुशहर के एक युवक की मौत।

SHEOHAR.बाईक दुर्घटना में डुब्बा पर कुशहरा के एक युवक की मौत।बाईक दुर्घटना में डुब्बा घाट  पुल की रेलिंग से टकराने से एक युवक की हो गई है। युवक की पहचान…
SHEOHAR.बाईक दुर्घटना में डुब्बा पर कुशहर के एक युवक की मौत।
शिवहर समाचार

SHEOHAR; 2026 प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत में 285 मामलों का हुआ निष्पादन

SHEOHAR; 2026 प्रथम  राष्ट्रीय लोक अदालत में 285 मामलों का हुआ निष्पादन • व्यवहार न्यायालय परिसर में छोटे बड़े सुलहनीय वादों के निपटारे के लिए शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन…
SHEOHAR; 2026 प्रथम  राष्ट्रीय लोक अदालत में 285 मामलों का हुआ निष्पादन
शिवहर समाचार

खरमास 15 मार्च2026 से शुरु, जानें नियम क्या करें क्या न करें , पवन शास्त्री

*खरमास 15 मार्च2026 से शुरु, जानें नियम क्या करें क्या न करें , पवन शास्त्री खरमास का महीने तब आरंभ होता है जब सूर्य धनु या मीन राशि में प्रवेश करते…
खरमास 15 मार्च2026 से शुरु, जानें नियम क्या करें क्या न करें , पवन शास्त्री
शिवहर समाचार

SHEOHAR*दहेज की वेदी पर चढ़ी एक और बेटी: शिवहर में विवाहिता की हत्या, दो गिरफ्तार*

SHEOHAR*दहेज की वेदी पर चढ़ी एक और बेटी: शिवहर में विवाहिता की हत्या, दो गिरफ्तार*शिवहर/श्यामपुर भटहॉ: जिले में 13 मार्च 2026 को श्यामपुर भटहॉ थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर में…
SHEOHAR*दहेज की वेदी पर चढ़ी एक और बेटी: शिवहर में विवाहिता की हत्या, दो गिरफ्तार*
शिवहर समाचार

SHEOHAR ; मामूली विवाद में पड़ोसन ने ली 2 साल के मासूम की जान, आरोपी गिरफ्तार*

SHEOHAR ; विवाद में पड़ोसन ने ली 2 साल के मासूम की जान, आरोपी गिरफ्तार**विवाद का खौफनाक अंत, पड़ोसन ही निकली मासूम की कातिल**ताजपुर में सन्नाटा, पुलिस छावनी में हुआ…
SHEOHAR ;  मामूली विवाद में पड़ोसन ने ली 2 साल के मासूम की जान, आरोपी गिरफ्तार*
शिवहर समाचार