Motihari,। राजेपुर थाना क्षेत्र के बुलाकी टोला में शनिवार को एक लड़की ने प्रेमी से शादी की जिद में 33 हजार वोल्ट के टावर पर चढ़ गई। वह कहने लगी कि मेरा प्रेम प्रसंग काशीपकड़ी गांव के एक युवक से चल रहा है ,उसी से शादी करुंगी। लड़की के परिजन इसको कबुल नहीं कर रहे थे । सूचना मिलते ही देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ वहां उमड़ पड़ी। सूचना पर राजेपुर पुलिस ने वहां पहुंच कर लड़की को समझा कर बिजली के टावर से उतरवाया। पुलिस उसे राजेपुर थाना लाकर पूछताछ कर रही है।दो दिन पहले आया था प्रेमीलड़की से मिलने उसका प्रेमी दो दिन पहले आया था।
लड़की के परिवारवालों ने दोनों को देख लिया । जिसके बाद प्रेमी को मारपीट कर राजेपुर थाना को सौंप दिया था। लेकिन फिर सुलह समझौता पर लड़का को छोड़ दिया गया।आज पुन: लड़की प्रेमी से शादी की जिद में बिजली के 33 हजार वोल्ट के टावर पर चढ़ गई । अपर थानाध अभिषेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि लड़की को समझा कर टावर से उतारा गया।लड़की से पूछताछ की जा रही है।