पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, पटना समेत कई जिलों में सुबह-शाम कोहरे की चादर; मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

Updated on 01-05-2026
बिहार में अब दिन में भी कनकनी महसूस होने लगी है। धूप तो हर दिन निकलती है लेकिन ठंड कम नहीं हो रही है। लोगों को सुबह भी ठिठुरन महसूस हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पछुआ हवा की गति बढ़ने से कनकनी महसूस हो रही है। अगले तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने कहा कि लोग हर हाल में सावधानी बरतें। आने वाले दिनों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। अगले सात दिनों तक प्रदेश में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि, कुछ इलाकों में अगले दो-तीन दिनों तक सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे के छाने की संभावना जताई गई है।
किशनगंज में सबसे अधिक ठंड
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में किशनगंज सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे कम है। इसके अलावा कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और देर रात ठिठुरन बढ़ गई है। पटना में दृश्यता 300 मीटर रही, जो राज्य में सबसे कम रही। वहीं, पूरे बिहार में कहीं भी बारिश नहीं हुई।


जानिए किस जिले कितनी ठंड पड़ी
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी किए गए जिलों के तापमान के अनुसार, औरंगाबाद का 8.6  डिग्री सेल्सियस, अरवल  का 10.9 डिग्री सेल्सियस, डेहरी का 10 डिग्री सेल्सियस, बक्सर का 10.2 डिग्री सेल्सियस, वैशाली का 10.4 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर का 12.6 डिग्री सेल्सियस, मोतिहारी का 13.4 डिग्री सेल्सियस, सुपौल का 13.1 डिग्री सेल्सियस, फॉरबिसगंज का 13.2 डिग्री सेल्सियस, पटना 13 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर 11.2 डिग्री सेल्सियस, मुंगेर 11.7 डिग्री सेल्सियस और कथिहार 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बेतिया (वाल्मीकिनगर) में 11 डिग्री सेल्सियस, मधुबनी में 11.8 डिग्री सेल्सियस, सहरसा 9.4 डिग्री सेल्सियस, शेखपुरा 9.6 डिग्री सेल्सियस, बेगूसराय 13.7डिग्री सेल्सियस, और नालंदा 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कई जिलों में तापमान में गिरावट दिखी, खासकर उत्तर बिहार में ठंड का प्रभाव ज्यादा देखने को मिला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, पटना समेत कई जिलों में सुबह-शाम कोहरे की चादर; मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

बिहार में अब दिन में भी कनकनी महसूस होने लगी है। धूप तो हर दिन निकलती है लेकिन ठंड कम नहीं हो रही है। लोगों को सुबह भी ठिठुरन महसूस…
पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, पटना समेत कई जिलों में सुबह-शाम कोहरे की चादर; मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें
बिहार

पुलिस मुठभेड में सुल्तानगंज गोलीकांड का आरोपी रामधनी यादव मारा गया

Bhagalpur high alert: बिहार के भागलपुर जिले का सुल्तानगंज एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में आ गया है।  कुख्यात अपराधी रामधनी यादव के एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा…
पुलिस मुठभेड में सुल्तानगंज गोलीकांड का आरोपी रामधनी यादव मारा गया
बिहार

बिहार मे बड़े अधिकारी को गोलियों से भुना*

**बिहार मे बड़े अधिकारी को गोलियों से भुना* BHAGALPUR: भागलपुर के सुल्तानगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने सुल्तान नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े…
बिहार मे बड़े अधिकारी को गोलियों से भुना*
बिहार

*सरकार की बड़ी पहल: अल्पसंख्यक छात्रों को फ्री पढ़ाई, खाना-रहना सब मुफ्त*

*सरकार की बड़ी पहल: अल्पसंख्यक छात्रों को फ्री पढ़ाई, खाना-रहना सब मुफ्त*शिवहर। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा राज्य के अल्पसंख्यक (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी) छात्र-छात्राओं के…
*सरकार की बड़ी पहल: अल्पसंख्यक छात्रों को फ्री पढ़ाई, खाना-रहना सब मुफ्त*
बिहार

बिहार में सरकार बनाने की कवायत तेज़, कल होगा एनडीए के नेता का चुनाव

बिहार में सरकार बनाने की कवायत तेज़, कल होगा एनडीए के नेता का चुनाव इसके पहले नीतीश कुमार राजभवन जाकर इस्तीफा देंगे. एनडीए विधायक दल के नेता के नेतृत्व में कल…
बिहार में सरकार बनाने की कवायत तेज़, कल होगा एनडीए के नेता का चुनाव
बिहार

मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री के करीबी की हत्या, सिर में मारी दो गोली*

*मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री के करीबी की हत्या, सिर में मारी दो गोली*मुजफ्फरपुर में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. जिले के गरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरादपुर भगत गांव…
मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री के करीबी की हत्या, सिर में मारी दो गोली*
बिहार

जदयू विधायक के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत*

*जदयू विधायक के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत*नवादा में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जदयू विधायक विभा देवी के बेटे अखिलेश कुमार की मौत हो गई। वह…
जदयू विधायक के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत*
बिहार

मोतिहारी में मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी कुंदन और प्रियांशु को पुलिस ने किया ढेर*

*मोतिहारी में पुलिस और अपराधों के बीच हुई मुठभेड़*  *मुठभेड़ में पुलिस ने दो कुख्यात अपराधी  कुंदन और प्रियांशु को पुलिस ने  किया ढेर*  *पुलिस और अपराधियों के मुठभेड़ में एक जवान…
मोतिहारी में मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी  कुंदन और प्रियांशु को पुलिस ने  किया ढेर*
बिहार

देश में लागू हुआ ESMA, हड़ताल करना होगा गैरकानूनी*

*देश में लागू हुआ ESMA, हड़ताल करना होगा गैरकानूनी*पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल-गैस आपूर्ति पर मंडराते संकट के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा और सख्त फैसला लेते हुए…
देश में लागू हुआ ESMA, हड़ताल करना होगा गैरकानूनी*
बिहार