अक्षय तृतीया के अवसर पर संभावित बाल विवाह की घटनाओं की रोकथाम के लिए दिनांक 15.04.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी सह बाल विवाह निषेध पदाधिकारी, शिवहर की अध्यक्षता में सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं बाल विवाह के रोकथाम से जुड़े स्वयंसेवी संगठनों के साथ बैठक की गई थी। बैठक में बाल विवाह की घटनाओं को रोकने एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया गया था। आज शिवहर अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में जागरूकता अभियान चलाया गया। बाल विवाह के रोकथाम से जुड़े स्वयंसेवी संगठन बिहार ग्राम विकास परिषद के द्वारा भी विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अगले तीन दिनों तक लगातार सभी स्तरों पर सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका को भी जीविका दीदी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया गया है।