SHEOHAR;डीएम ने निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति 3 जून तक नहीं करने वाले मिलरों को काली सूची में डालने का दिया निर्देश
जिला पदाधिकारी *विवेक रंजन मैत्रेय* की अध्यक्षता म समाहरणालय के सभागार में **धान अधिप्राप्ति एवं CMR (Custom Milled Rice) प्राप्ति** से संबंधित टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संबंधित विभागों एवं राइस मिल प्रतिनिधियों की उपस्थिति पंजी के अनुसार भागीदारी रही।
बैठक में डीएम ने मुख्य बिंदुओं की समीक्षा
**खरीफ विपणन वर्ष 2024-25** के अंतर्गत जिले के विभिन्न राइस मिलों द्वारा आपूर्ति किए गए CMR की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान मई 2025 माह में निम्नलिखित उपलब्धियाँ सामने आईं:
*त्रिदेव राइस मिल एंड ट्रेडिंग** – 13 लॉट
**संत प्रेम भिक्षु राइस मिल एंड ग्रेस प्रा. लि.** – 11 लॉट
*माताजी एग्रो फूड्स प्रा. लि.** – 7 लॉट
**फुलकाहा पैक्स राइस मिल** – 1 लॉट
जिला पदाधिकारी ने अपेक्षाकृत कम प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और सभी संबंधित मिलरों को सख्त निर्देश देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया।
सभी उसना मिलों को दिनांक **2 जून 2025** तक अपने आवंटित लक्ष्य का **कम से कम 75% CMR की आपूर्ति** सुनिश्चित करनी होगी।
*जिला आपूर्ति पदाधिकारी, शिवहर** को निर्देश दिया गया कि वे **फुलकाहा पैक्स राइस मिल** एवं **माताजी एग्रो फूड्स प्रा. लि.** से कम आपूर्ति के संबंध में **स्पष्टीकरण प्राप्त करना सुनिश्चित करें।**
जिन मिलरों द्वारा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति **दिनांक 3 जून 2025** तक नहीं की जाएगी, उन्हें **काली सूची (Blacklist)** में डालने हेतु प्रस्ताव जिला पदाधिकारी को समर्पित करना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में अधिकारियों को पारदर्शिता एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु ठोस कार्ययोजना अपनाने का निर्देश भी दिया गया।