SHEOHAR .जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 17 अप्रैल से शुरू होगी डिजिटल स्व-गणना प्रक्रिया*

Updated on 16-04-2026
SHEOHAR .जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 17 अप्रैल से शुरू होगी डिजिटल स्व-गणना प्रक्रिया*

 शिवहर। गुरुवार को जिला पदाधिकारी, शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी (भा.प्र.से.) द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में "जनगणना-2027" से सम्बंधित प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
        आयोजित प्रेस वार्ता में जिला पदाधिकारी द्वारा शिवहर जिला के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के माध्यम से कल दिनांक-17.04.2026 से शुरू होने वाले स्व गणना (Self-Enumiration) के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। उन्होंने बताया कि भारत कि जनगणना 2027 विशिष्ट और उल्लेखनीय है क्योंकि यह भारत की पहली ऐसी जनगणना होगी जिसमें जनगणना आंकड़ों का  संग्रहण डिजिटल उपकरणों/माध्यमों से CMMS के माध्यम से HLBC वेब पोर्टल se.census.gov.in के द्वारा किया जाना है।
     विदित हो कि जनगणना 2027 दो चरणों में सम्पादित किया जाना है, जिसमें प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के दौरान प्रगणकों के द्वारा घर-घर जा कर भवन / मकानों पर नंबर देना तथा आमजनों से 33 प्रश्नावली के माध्यम से (घर की भौतिक स्थिति, परिवार में सदस्यों की संख्या, शौचालय, पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाये) जानकारी मांगी जायेगी।भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) कार्य हेतु शिवहर जिला में जिला एवं चार्ज स्तर पर जनगणना पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है साथ ही जनगणना कार्य के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु जनगणना कोषांग का भी गठन किया गया है। शिवहर जिला में कुल 06 चार्ज है, जिसमें 05 ग्रामीण एवं 01 नगरीय चार्ज है। कुल अनुमानित मकान सूचीकरण ब्लॉको की संख्या 1231 है तथा सुरक्षित सहित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की संख्या 1602 है जिनके द्वारा कार्य किया जाना है। प्रत्येक 6 प्रगणक पर 01 पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। शिवहर जिला में जनगणना 2027 के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु जिला के दो मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षित कराया गया है। इन मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा 24 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षत किया गया है। फील्ड प्रशिक्षकों के द्वारा सभी चार्जो के प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य हेतु दिनांक-13.04.2026 से 24.04.2026 प्रशिक्षित कराया जा रहा है।
     जिला पदाधिकारी, शिवहर द्वारा शिवहर जिला के सभी नागरिको से अनुरोध किया गया कि प्रथम चरण के अंतर्गत जनगणना-2027 में अपनी सफल भागीदारी के साथ दिये गये स्व-गणना (Self Enumiration) विकल्प का अधिक से अधिक उपयोग करते हुए अपने परिवार के ऑकड़ो की प्रविष्टि स्वयं करें ताकि त्रुटिरहित जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जा सके।
     उक्त प्रेस वार्ता में जिला जन-संपर्क पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी एवं जनगणना 2027 हेतु प्रतिनियुक्त ऑब्जर्वर मो० शकील अहमद उपस्थित थें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

SHEOHAR*चुनावी लाभ के लिए लोक लुभावना नीतियों को सहारा लेना गंभीर राष्ट्रीय चिंता का विषय --- नवनीत झा*

SHEOHAR*चुनावी लाभ के लिए लोक लुभावना नीतियों को सहारा लेना गंभीर राष्ट्रीय चिंता का विषय ---  नवनीत  झा*-- राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार…
SHEOHAR*चुनावी लाभ के लिए लोक लुभावना नीतियों को सहारा लेना गंभीर राष्ट्रीय चिंता का विषय ---  नवनीत  झा*
शिवहर समाचार

SHEOHAR*नारी शक्ति के खिलाफ साजिश-- संगीता सिंह*

SHEOHAR*नारी शक्ति के खिलाफ साजिश-- संगीता सिंह*----------------------------------          भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार तिवारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संगीता सिंह ने संयुक्त…
SHEOHAR*नारी शक्ति के खिलाफ साजिश-- संगीता सिंह*
शिवहर समाचार

SHEOHAR: तरियानी चौक पर बैक औफ बडौदा भवन में मनाया गया वीर कुवर सिंह की जयंती

शिवहर (तरियानी): आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को अपराह्न 4:30 बजे तरियानी चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा भवन में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, बिहार विभूति बाबू वीर कुंवर सिंह…
SHEOHAR: तरियानी चौक पर बैक औफ बडौदा भवन में मनाया गया वीर कुवर सिंह की जयंती
शिवहर समाचार

SHEOHAR; वीर कुंवर सिंह की जयंती पर भव्य विजयोत्सव का आयोजन*

*शिवहर के नरोत्तम मिश्रा मेमोरियल कॉलेज में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती पर भव्य विजयोत्सव का आयोजन**उम्र नहीं जज्बा देखो अस्सी में जो कमाल किया, वीर कुंवर की तलवार…
SHEOHAR; वीर कुंवर सिंह की जयंती पर भव्य विजयोत्सव का आयोजन*
शिवहर समाचार

SHEOHAR. मंडल कारा में आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण समापन, बंदियों को मिला प्रमाण पत्र।

SHEOHAR. मंडल कारा में आयोजित 12  दिवसीय प्रशिक्षण समापन, बंदियों को मिला प्रमाण पत्र।बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान, शिवहर द्वारा मंडल  कारा  में  आयोजित 12 दिवसीय डेयरी फ़ार्मिंग  के मूल्यांकन के…
SHEOHAR. मंडल कारा में आयोजित 12  दिवसीय प्रशिक्षण समापन, बंदियों को मिला प्रमाण पत्र।
शिवहर समाचार

SHEOHAR*ट्रैफिक डीएसपी ने वाहन चेकिंग के दौरान नियम तोड़ने वालों से 1.32 लाख रुपया वसूला जुर्माना*

SHEOHAR*ट्रैफिक डीएसपी  ने वाहन चेकिंग  के दौरान नियम तोड़ने वालों से 1.32 लाख  रुपया वसूला जुर्माना* शिवहर में यातायात नियमों को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक शुभांक…
SHEOHAR*ट्रैफिक डीएसपी  ने वाहन चेकिंग  के दौरान नियम तोड़ने वालों से 1.32 लाख  रुपया वसूला जुर्माना*
शिवहर समाचार

मोतिहारी.भैसुर को जेल जाने से रोकने के लिए भाभो चढ गयी टावर पर.

*मोतिहारी। भैसुर जेल नहीं जाये इसके लिए भाभो चढ़गयी  टेलीफोन के टावर पर. भसुर को  कोर्ट से वापस बुलाने पर अड़ी भाभो को देखकर  पुलिस भी भौंचक रह गई। पुलिस…
मोतिहारी.भैसुर को जेल जाने से रोकने के लिए भाभो चढ गयी टावर पर.
शिवहर समाचार

SHEOHAR .भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ के तहत निकाली गई रैली।

SHEOHAR .भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ के तहत निकाली गई रैली।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, शिवहर के जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार सुरेश के नेतृत्व में…
SHEOHAR .भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ के तहत निकाली गई रैली।
शिवहर समाचार

SHEOHAR,बिजली विभाग की लापरवाही ने 17 वर्षीय खुशबू की ली जान , तीन दिन बाद शव बरामद।

SHEOHAR,बिजली विभाग की लापरवाही ने 17 वर्षीय खुशबू की ली जान , तीन दिन बाद शव बरामद।शिवहर जिले के हिरम्मा थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरौता गांव वार्ड संख्या 12 में एक…
SHEOHAR,बिजली विभाग की लापरवाही ने 17 वर्षीय खुशबू की ली जान , तीन दिन बाद शव बरामद।
शिवहर समाचार