SHEOHAR .मंडल कारा में एडीएम के नेतृत्व में की गई छापेमारी
जिला मुख्यालय स्थित मंडल कारा में शुक्रवार सुबह प्रशासनिक महकमे ने अचानक दबिश दी। अपर जिला दंडाधिकारी के नेतृत्व में हुई इस औचक छापेमारी में अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार,कारा अधीक्षक, स्थानीय थाना प्रभारी समेत कई अन्य पदाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। छापेमारी 12:30 बजे अधिकारियों का काफिला अचानक मंडल कारा पहुंचा तत्पश्चात 1:45 तक मॉडल कारा की औचक छापेमारी की गई । वही टीम ने बिना पूर्व सूचना के जेल का मुख्य द्वार बंद करवाकर पूरे परिसर को अपने घेरे में ले लिया। इसके बाद अलग-अलग टीम बनाकर पुरुष बैरक, महिला बैरक, अस्पताल वार्ड, रसोई घर, मुलाकात कक्ष और कारा परिसर के खुले हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली गई। बंदियों के सामान, बिस्तर और बैरकों के हर कोने की जांच की गई। अधिकारियों ने कारा में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, आगंतुक रजिस्टर, बंदियों की दैनिक हाजिरी और सुरक्षा में तैनात कर्मियों की तैनाती का भी जायजा लिया। करीब दो घंटे तक चले इस सघन तलाशी अभियान के दौरान टीम को जेल परिसर से कोई भी आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल, नशीला पदार्थ या अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। कारा में सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई को अधिकारियों ने संतोषजनक बताया।वही अधिकारीओ बताया गया कि जेलों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अनियमितता रोकने के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर समय-समय पर ऐसे औचक निरीक्षण किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मंडल कारा शिवहर में सभी नियमों का पालन हो रहा है। कारा अधीक्षक और जेल कर्मियों को सुरक्षा मानकों को लेकर और अधिक सतर्क रहने तथा नियमित रूप से आंतरिक जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि हाल के महीनों में राज्य के कई जिलों में जेलों से आपत्तिजनक सामान मिलने की घटनाओं के बाद प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। आज की इस कार्रवाई को उसी कड़ी में देखा जा रहा है। छापेमारी के दौरान कारा परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा, लेकिन अधिकारियों ने पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई।