SHEOHAR.हत्या के प्रयास करने के मामले में पुलिस दो सगे भाई को किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत फतेहपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
*विशेष अभियान के तहत हुई गिरफ्तारी*
फतेहपुर थाना कांड संख्या 18/26 एवं 19/26 के तहत हत्या के प्रयास के मामले में मथुरापुर निवासी जगन्नाथ पांडे के दो पुत्रों शैलेंद्र कुमार पांडे एवं मनोज कुमार पांडे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
*एसपी के निर्देश पर चल रहा अभियान*
एसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर जिले में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में फतेहपुर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।