SHEOHAR .वर्षों का सपना होगा साकार, अब शिवहर में उद्योग के जरिये मिलेगा रोजगार, शिवहर जिले के तरियानी क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है, पूर्व से जहां जिलाधिकारी प्रतिभा रानी लगातार इस दिशा में कार्रवाई कर रही थी, वहीं अब तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने स्थल पर पहुंचकर भूमि का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए, शिवहर जिले के लिए यह मिल का पत्थर साबित होगा जब उद्योग के जरिए शिवहर के लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा