गांव की गलियों से निकली प्यार की कहानी, जमुई में प्रेमी युगल ने रचाई शादी

Updated on 22-01-2026
जमुई जिले में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुर्खियों में आ गया है। बताया जा रहा है कि एक प्रेमी युगल ने आपसी सहमति से शादी कर ली है, जिसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। वायरल वीडियो में युवती की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र के बिजुआई गांव निवासी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने पिता का नाम मिथलेश मंडल बताती हैं। वहीं युवक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के केंडिह गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पिता मनोज मंडल के रूप में की जा रही है।
मनीषा ने वीडियो जारी कर लगाई सुरक्षा की गुहार
वीडियो में मनीषा कुमारी खुद अपना नाम और पता बताते हुए कहती हैं कि उन्होंने धर्मेंद्र कुमार से अपनी मर्जी से शादी की है। मनीषा वीडियो में यह भी कह रही है कि धर्मेंद्र ने उन्हें बहला-फुसलाकर या जबरन अपने साथ नहीं लाया है, बल्कि वह स्वयं घर से निकलकर आई है। उन्होंने कहा कि वह किसी प्रकार के दबाव में नहीं हैं और अगर उनके साथ भविष्य में कुछ भी गलत होता है, तो इसके लिए उनके घरवाले जिम्मेदार होंगे। 
धर्मेंद ने जताई सहमति से शादी की बात
मनीषा के इस बयान के बाद वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं और तेज हो गई हैं। वहीं वीडियो में धर्मेंद्र कुमार भी मनीषा से आपसी सहमति और मर्जी से शादी करने की बात कहते नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र का कहना है कि वह मनीषा के साथ खुश हैं और उसे किसी तरह की परेशानी नहीं देंगे। दोनों ने अपने रिश्ते को स्वेच्छा से लिया गया फैसला बताया है।

 
दो वर्षों से चल रहा प्रेम-प्रसंग
स्थानीय लोगों के अनुसार, मनीषा और धर्मेंद्र के बीच पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि दोनों बालिग हैं, जिसे लेकर मामले की संवेदनशीलता और बढ़ जाती है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे है। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर किसी आधिकारिक कार्रवाई या पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने पद छोड़ा

भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने पद छोड़ा----------------------------------------------------------बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा में जाने की घटना ने जदयू कार्यकर्ताओं को हिला कर रख दिया…
भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार ने पद छोड़ा
बिहार

*बिहार राजनीति में हलचल तेज....पर धर्य रखे नीतीश युग अभी बाकी हैं !*

*बिहार राजनीति में हलचल तेज....पर धर्य रखे नीतीश युग अभी बाकी हैं !*  *BJP के सियासी चाल*  *एक वरिष्ठ पत्रकार का विश्लेषण* -बीजेपी ने एक साथ दो लोगों को निपटाया.उपेन्द्र कुशवाहा भी…
*बिहार राजनीति में हलचल तेज....पर धर्य रखे नीतीश युग अभी बाकी हैं !*
बिहार

CM नीतीश कुमार चले दिल्ली तो भावुक हुईं पुष्पम प्रिया चौधरी, 'बचपन से मैंने...'

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तय कर लिया है कि अब वह राज्य की राजनीति छोड़कर दिल्ली जाएंगे. उनके इस निर्णय से बिहार में जेडीयू कार्यकर्ता समेत कई नेताओं…
CM नीतीश कुमार चले दिल्ली तो भावुक हुईं पुष्पम प्रिया चौधरी, 'बचपन से मैंने...'
बिहार

सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान की लेंगे जगह

बिहार में नई सरकार के गठन से पहले नए राज्यपाल की नियुक्ति की गई है. लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ट) सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वो…
सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान की लेंगे जगह
बिहार

पटना में जेडीयू ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर, नीतीश कुमार से फैसले पर फिर से विचार की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. वहीं उनके बाद बिहार का सीएम कौन होगा इस पर सस्पेंस बना हुआ है.बिहार में…
पटना में जेडीयू ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर, नीतीश कुमार से फैसले पर फिर से विचार की मांग
बिहार

बिहार के बक्सर में जयमाला के दौरान दुल्हन को गोली मारने का मामला: आरोपी गिरफ्तार*

*बिहार के बक्सर में जयमाला के दौरान दुल्हन को गोली मारने का मामला: आरोपी गिरफ्तार*बिहार के बक्सर जिले के चौसा में जयमाला समारोह के दौरान दुल्हन को गोली मारने के…
बिहार के बक्सर में जयमाला के दौरान दुल्हन को गोली मारने का मामला: आरोपी गिरफ्तार*
बिहार

मुजफ्फरपुर में शादी से पहले भागा प्रेमी: तीन साल का था प्रेम प्रसंग, पकड़ा तो तय हुई शादी; ऐन वक्त पर हुआ फरार

मुजफ्फरपुर जिले में प्रेम प्रसंग का एक अजीब मामला सामने आया है। देर शाम अपनी प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने पहुंचे युवक को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद युवती…
मुजफ्फरपुर में शादी से पहले भागा प्रेमी: तीन साल का था प्रेम प्रसंग, पकड़ा तो तय हुई शादी; ऐन वक्त पर हुआ फरार
बिहार

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, उत्तर-पश्चिम में तापमान गिरेगा; समुद्री इलाकों में बारिश का अलर्ट

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी…
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, उत्तर-पश्चिम में तापमान गिरेगा; समुद्री इलाकों में बारिश का अलर्ट
बिहार

SHEOHAR*कुशहर कस्बा टोला ब्रह्म स्थान पर सीताराम नाम महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भक्तिमय हुआ इलाका।

SHEOHAR*कुशहर कस्बा टोला ब्रह्म स्थान पर सीताराम नाम महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भक्तिमय हुआ इलाका।                    अध्यक्ष दीप लाल साह एवं उपाध्यक्ष राम एकबाल…
SHEOHAR*कुशहर कस्बा टोला ब्रह्म स्थान पर सीताराम नाम महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भक्तिमय हुआ इलाका।
बिहार