Bihar Politics:
बिहार चुनाव से पहले उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उदय सिंह के नाम की घोषणा की.
प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है. उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं. प्रेस कांफ्रेंस में प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि उदय सिंह को कोर कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया है.