SHEOHAR*अक्षय तृतीया पर बाल विवाह को रोकथाम हेतु जागरूकता रथ को प्रशासन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
अक्षय तृतीया पर बाल विवाहों की रोकथाम के लिए शिवहर जिला समाहरणालय परिसर से *अपर समाहर्ता-श्री मेधावी, ओ.एस.डी -संदीप कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-सुशील कुमार,जिला परिवहन पदाधिकारी-अनुराग कुमार रवि, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका-अभिनव प्रिया एवं अन्य पदाधिकारियों* द्वारा पांचो प्रखंडो के लिए हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवना किया गया
*बिहार ग्राम विकास परिषद शिवहर* ने जिला प्रशासन के साथ मनाया सतर्कता दिवस
जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा व बाल विवाहों की रोकथाम के लिए काम कर रहे संगठन बिहार ग्राम विकास परिषद शिवहर ने अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाहों की रोकथाम के लिए सतर्कता दिवस मनाया। जिले में बाल विवाह की रोकथाम का संकल्प दोहराया। बिहार ग्राम विकास परिषद शिवहर, जिला प्रशासन, पंचायतों, स्कूलों और धर्मगुरुओं के साथ मिलकर जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए स्कूलों, पंचायतों और गांवों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहा है और जिले में हजारों लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई है। संगठन खास तौर से बाल विवाह के लिहाज से संवेदनशील अक्षय तृतीया जैसे मौकों पर प्रशासन व सरकार के सहयोग से इसकी रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाता रहा है।
जिले में अब तक बाल विवाह के खिलाफ अभियान की सफलता पर संतोष जाहिर करते हुए बिहार ग्राम विकास परिषद शिवहर के महामंत्रि डाक्टर राम चन्द्र राय ने कहा कि अक्षय तृतीया के शुभ दिन की आड़ में बाल विवाह जैसे अपराध को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन व नागरिक समाज संगठनों की सतर्कता से अब अक्षय तृतीया के दिन होने वाले बाल विवाहों की संख्या में खासी कमी आई है लेकिन हमें इसे पूरी तरह रोकने की जरूरत है।
*इसमें उपस्थित अपर समाहर्ता* शिवहर श्री मेधावी, ओ एस डी संदीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार,जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कुमार रवि, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका शिवहर अभिनव प्रिया, वन स्टॉप सेंटर से रानी कुमारी, ICDS , CWC , बिहार ग्राम विकास परिषद से जिला समन्वयक अनिल कुमार और कोमल कुमारी मौजूद रहे।
*