SHEOHAR.सीएम हाउस से डीएम को फर्जी काॅल करने वाले के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
मुख्यमंत्री आवास का नाम लेकर जिलाधिकारी प्रतिभा रानी को गुमराह करने और पैरवी के लिए दबाव बनाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस जालसाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मोबाइल नंबर 8294913288से जिलाधिकारी के आधिकारिक नंबर पर कॉल आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को मुख्यमंत्री आवास का अधिकारी बताते हुए किसी विशिष्ट मामले में पैरवी की बात कही।
कॉल कटने के बाद जिलाधिकारी को संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री आवास से संपर्क कर इस कॉल की सत्यता जांची। वहां से स्पष्ट किया गया कि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ऐसा कोई निर्देश या कॉल नहीं दिया गया है। मामला फर्जी पाए जाने पर डीएम ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
समाहरणालय में तैनात होमगार्ड जवान सतीश कुमार के आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ट्रू-कॉलर पर नंबर की पहचान अनमोल गिरि के नाम से हुई है। जो हाजीपुर का रहने वाला बताया गया है l
थानाअध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रैक कर रही है। जल्द ही जालसाज को गिरफ्तार किया जायेगा l