SHEOHAR .भीषण सड़क हादसा, पिकअप की चपेट में आने से मासूम की मौत*
श्यामपुर भटहाँ (शिवहर): शिवहर जिले के श्यामपुर भटहाँ थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 9 में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। अरुण राय की दुकान के समीप एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने एक बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
*सांसद पहुंचीं घटनास्थल पर:* घटना की गंभीरता को देखते हुए और सूचना मिलते ही शिवहर सांसद तत्काल मौके पर पहुंच गई हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और मामले की जानकारी ली।