SHEOHAR.खैरवा दर्प में सड़क हादसे में दो घायल, हालत नाजुक* रेफर

Updated on 28-04-2026
SHEOHAR.खैरवा दर्प में  सड़क हादसे में दो घायल, हालत नाजुक* रेफर 

SHEOHAR .खैरवा दर्प के पास सोमवार को देर रात बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया।

*कैसे हुआ हादसा*  
पहला घायल रघुवीर कुमार, पिता शत्रुघ्न सहनी, ग्राम सुगिया कटसरी का रहने वाला है जो बाइक से जा रहा था। वहीं दूसरा घायल 14 वर्षीय आयुष कुमार, पिता संजीव कुमार, ग्राम मधुबनी घाट का निवासी है। आयुष खैरवा दर्प में एक बारात में आया था और खाना खाने के बाद टहल रहा था। इसी दौरान शिवहर की तरफ से आ रही एक बाइक से उसकी टक्कर हो गई।

*पुलिस की तत्परता से बची जान*  
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शिवहर टाउन थाना प्रभारी रणधीर कुमार को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल दोनों घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया। दोनों की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी रणधीर कुमार की तत्परता की सराहना की। समय पर अस्पताल पहुंचाने से दोनों की जान बचाने में मदद मिली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी, दिल्ली में अब 3071.50 रुपये पहुंचा दाम

कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में एक मई यानी आज से बड़ा इजाफा हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि आज से 19 किलो के…
कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी, दिल्ली में अब 3071.50 रुपये पहुंचा दाम
शिवहर समाचार

एग्री स्टैक परियोजना में प्रथम स्थान हासिल करने पर मुख्य सचिव ने शिवहर डीएम को किया सम्मानित

एग्री स्टैक परियोजना में प्रथम स्थान हासिल करने पर मुख्य सचिव ने  शिवहर डीएम को किया सम्मानित पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, शिवहर…
एग्री स्टैक परियोजना में प्रथम स्थान हासिल करने पर मुख्य सचिव ने  शिवहर डीएम को किया सम्मानित
शिवहर समाचार

पांडव नमक की निर्मल हत्या के विरोध में 3 मई को जन सुराज पार्टी दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

पांडव नमक की निर्मल हत्या के विरोध में 3 मई  को जन सुराज पार्टी दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।दिल्ली (जंतर-मंतर): दिल्ली में बिहारी मजदूर पांडव नमक की निर्मम हत्या…
पांडव नमक की निर्मल हत्या के विरोध में 3 मई  को जन सुराज पार्टी दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
शिवहर समाचार

SHEOHAR*राहत की खबर! बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल वापस, काम पर लौटेंगे कर्मचारी*

SHEOHAR*राहत की खबर! बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल वापस, काम पर लौटेंगे कर्मचारी*  बिहार में राजस्वकर्मियों की 9 मार्च से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त हो गई है. बिहार राजस्व…
SHEOHAR*राहत की खबर! बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल वापस, काम पर लौटेंगे कर्मचारी*
शिवहर समाचार

*सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस को दी खुली छूट, बोले-अपराधी सुधरें या बिहार छोड़ें’, एनकाउंटर वाला प्लान तैयार*

*सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस को दी खुली छूट, बोले-अपराधी सुधरें या बिहार छोड़ें’, एनकाउंटर वाला प्लान तैयार*  बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सम्राट सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ…
*सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस को दी खुली छूट, बोले-अपराधी सुधरें या बिहार छोड़ें’, एनकाउंटर वाला प्लान तैयार*
शिवहर समाचार

SHEOHAR .में मौसम का प्रहार, पेड़-पोल गिरे, जनजीवन अस्त-व्यस्त*

SHEOHAR .में मौसम का प्रहार, पेड़-पोल गिरे, जनजीवन अस्त-व्यस्त*शिवहर में बुधवार शाम आई तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को पूरी…
SHEOHAR .में मौसम का प्रहार, पेड़-पोल गिरे, जनजीवन अस्त-व्यस्त*
शिवहर समाचार

SHEOHAR: *बेटी की चीखों को मिला न्याय, सलाखों के पीछे पहुंचे दरिंदे* कोर्ट ने सुनाई सजा.

*सात दिनों तक दरिंदगी का शिकार हुई थी चौदह वर्षीय मासूम, आठ साल बाद कोर्ट ने दोषियों को दी कड़ी सजा**बेटी की चीखों को मिला न्याय, सलाखों के पीछे पहुंचे…
SHEOHAR: *बेटी की चीखों को मिला न्याय, सलाखों के पीछे पहुंचे दरिंदे* कोर्ट ने सुनाई सजा.
शिवहर समाचार

SHEOHAR .भीषण सड़क हादसा, पिकअप की चपेट में आने से मासूम की मौत*

SHEOHAR .भीषण सड़क हादसा, पिकअप की चपेट में आने से मासूम की मौत*​श्यामपुर भटहाँ (शिवहर): शिवहर जिले के श्यामपुर भटहाँ थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 9 में आज एक दर्दनाक…
SHEOHAR .भीषण सड़क हादसा, पिकअप की चपेट में आने से मासूम की मौत*
शिवहर समाचार

SHEOHAR*मजदूर दिवस पर शिवहर नगर परिषद के स्वच्छता कर्मियों के भत्ते में होगी वृद्धि, सभापति

SHEOHAR*मजदूर दिवस पर शिवहर नगर परिषद  के स्वच्छता कर्मियों के भत्ते में होगी वृद्धि, सभापति शिवहर: मजदूर दिवस के अवसर पर शिवहर नगर परिषद के सभापति राजन नंदन सिंह ने स्वच्छता…
SHEOHAR*मजदूर दिवस पर शिवहर नगर परिषद  के स्वच्छता कर्मियों के भत्ते में होगी वृद्धि, सभापति
शिवहर समाचार