SHEOHAR: लूट और डकैती की योजना बना रहे चार अपराधियों को शिवहर पुलिस ने हरनाही के आम के बगीचे से हथियार के साथ धर दबोचा है ।पुलिस ने कार्रवाई कर डकैती की घटना को अंजाम देने के फिराक रहे ये चारों अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। हालांकि अंधेरे का लाभ उठाते हुए एक अपराधी भागने में सफल हो गया है। एसपी शुभांक मिश्रा ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कल देर शाम में शिवहर थानेदार को यह सूचना मिली थी कि हरनाही आम के बगीचे में 6 की संख्या में अपराधी एकत्रित हुए है जो लूट और डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम के साथ थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार पहुंचे और अपराधियों की घेराबंदी शुरू कर दी गई। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद अपराधियों में अफरातफरी मच गई, सभी अपराधी भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को मौके पर ही दबोच लिया। जबकि एक अपराधी अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया।एसपी ने बताया तरियानी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव राम गणेश सहनी का पुत्र संजय सहनी, सोगरा अदलपुर कुंडल के सुरेंद्र सहनी का पुत्र हंषराज कुमार, माधोपुर छाता के सत्येंद्र पासवान के पुत्र दिपक पासवान, शिवहर नगर थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव के पंकज मांझी के पुत्र दिलीप मांझी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से दो देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस,चार मोबाइल,10,700 रुपया नगद बरामद किया गया है। एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया गिरफ्तार तीन अपराध कर्मियों के पूर्व से ही अपराधिक इतिहास रहा है। एक फरार अपराधी की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। मिली सूचना के बाद जब मौके पर हरनाही आम के बगीचे में पुलिस पहुंची तो देखा की 5 युवक आपस में बातचीत कर रहे है। पुलिस की गाड़ी को देखते ही सभी भागने लगे। भागने वालों में से चार युवक शिवहर पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया ,जबकि अन्य युवक मौके से भागने में सफल रहे। फिलहाल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार तीन पर पूर्व का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद चारों अपराधियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है वही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है