SHEOHAR; डीएम ने रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का किया उद्घाटन -

Updated on 12-03-2026


SHEOHAR; डीएम ने रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का किया उद्घाटन -

शिवहर जिला अंतर्गत डुमरी कटसरी प्रखंड के नया गांव स्थित श्यामधारी यमुना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन ज़िला पदाधिकारी श्रीमती प्रतिभा रानी, जिला योजना पदाधिकारी श्री संदीप कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका श्री अभिनव प्रिय तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अरुण सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर ज़िला पदाधिकारी श्रीमती प्रतिभा रानी ने मेले में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के बेरोजगार युवक-युवतियों को उनकी योग्यता के अनुसार प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने जीविका के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रोजगार सह मार्गदर्शन मेला युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ समाज के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक विकास में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं अब अपने अधिकारों और निर्णयों के प्रति जागरूक हो रही हैं तथा सामूहिक रूप से अपने परिवार और समाज के विकास में योगदान दे रही हैं।
ज़िला पदाधिकारी ने मेले में उपस्थित कंपनियों के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक युवाओं का चयन करने का आग्रह किया। वहीं युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी काउंटरों पर जाकर अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार कंपनियों में आवेदन करें और चयन होने के बाद ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करें।
इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक जीविका श्री अभिनव प्रिय ने बताया कि रोजगार मेले में कुल 20 कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें टाटा मोटर्स, होप केयर सर्विस, शिव शक्ति बायोटेक्नोलॉजी, पीपल ट्री वेंचर, निर्मला जॉब एम्प्लॉयमेंट कंसल्टेंसी, एल.एन.जे. स्किल्स, टेरियर सिक्योरिटी, सान्वी ग्रीन टेक, पूजा इलेक्ट्रॉनिक तथा आरसेटी सहित कई अन्य संस्थाएं शामिल रहीं। इन कंपनियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जीविका का उद्देश्य जीविका से जुड़े परिवारों की आजीविका को सुदृढ़ बनाना है। रोजगार मेलों के माध्यम से बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़कर उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
परियोजना प्रबंधक (रोज़गार) श्री कमल कुमार ने बताया कि जीविका द्वारा रोजगार या परामर्श के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। युवाओं को सीधे रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि मेले में पंजीकरण कराने वाले युवाओं से कंपनियां आगे भी संपर्क कर सकती हैं।
रोज़गार सह मार्गदर्शन मेले के दौरान बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रोजगार के लिए पंजीकरण कराया। कई युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया, जबकि कुछ कंपनियों द्वारा चयनित युवाओं को स्थल पर ही ज्वाइनिंग पत्र भी प्रदान किया गया और उन्हें निर्धारित तिथि पर कंपनी में उपस्थित होकर नौकरी जॉइन करने का निर्देश दिया गया।
इसके साथ ही प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी युवाओं को अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न संस्थाएं उपस्थित रहीं, जिनमें आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) प्रमुख है। यहां युवाओं को विभिन्न ट्रेड में निःशुल्क प्रशिक्षण के साथ आवास एवं भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। आरसेटी द्वारा भी कई युवाओं का पंजीकरण कर उन्हें प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया।
 प्रबंधक रोज़गार श्री दीपक कुमार ने बताया कि डुमरी कटसरी प्रखंड में आयोजित यह रोजगार सह मार्गदर्शन मेला इस वित्तीय वर्ष का पहला मेला है। अगला रोज़गार मेला तरियानी प्रखंड में आयोजित किया जायेगा। इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण युवाओं को सीधे कंपनियों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे वे रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जहां रोजगार स्वयं युवाओं के द्वार तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि आज के रोज़गार मेले में 500 से अधिक युवाओं का पंजीयन हुआ जिसमें 40 युवाओं का निर्मला जॉब्स एवं डेल्फी टीवीएस के द्वारा सीधे प्लेसमेंट किया गया। बाकी युवाओं को कंपनी द्वारा आगे की प्रक्रिया के द्वारा बुलाया जाएगा।
कार्यक्रम में अतिथियों धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक आईबीसीबी श्री गुलाम कौसर द्वारा किया गया । मंच संचालन क्षेत्रीय समन्वयक चंदना कुमारी एवं गणेश पासवान ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह, सीडीपीओ मनीषा कुमारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री दीपक पासवान, प्रबंधक कृषि अनिल कुमार, प्रबंधक सामुदायिक वित्त राजेश कुमार, प्रबंधक वित्त विवेक कुमार, सामुदायिक समन्वयक धीरेंद्र कुमार, रविद्र कुमार, निकहत परवीन लेखपाल भगवानी चौपाल, कार्यालय सहायक भावानंद मिश्रा, मनीष कुमार समेत जीविका के  अन्य अधिकारी, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय युवक-युवतियां उपस्थित रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

डकैती की योजना बना रहे चार अपराधियों को शिवहर पुलिस ने दबोचा, हथियार भी बरामद

SHEOHAR: लूट और डकैती की योजना बना रहे चार अपराधियों को शिवहर पुलिस ने हरनाही के आम के बगीचे से हथियार के साथ धर दबोचा है ।पुलिस ने कार्रवाई कर…
डकैती की योजना बना रहे  चार अपराधियों को शिवहर पुलिस ने दबोचा, हथियार भी बरामद
शिवहर समाचार

SHEOHAR; डीएम ने रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का किया उद्घाटन -

SHEOHAR; डीएम ने रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का किया उद्घाटन -शिवहर जिला अंतर्गत डुमरी कटसरी प्रखंड के नया गांव स्थित श्यामधारी यमुना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को रोजगार…
SHEOHAR; डीएम ने रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का किया उद्घाटन -
शिवहर समाचार

SHEOHAR; गैस की कोई किल्लत नहीं. प्रयाप्त मात्रा में गैस सेलेंडर का है भण्डार .डीएम

शिवहर में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है; जिला प्रशासन ने पर्याप्त स्टॉक होने की पुष्टि की है। उपभोक्ता अब बुकिंग के बाद प्राप्त ओटीपी  दिखाकर आसानी से गैस…
SHEOHAR; गैस की कोई किल्लत नहीं. प्रयाप्त मात्रा में गैस सेलेंडर  का है भण्डार .डीएम
शिवहर समाचार

SHEOHAR ; रसोई गैस के लिए, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा*

SHEOHAR ; रसोई गैस के लिए, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा*शिवहर में रसोई गैस की किल्लत को लेकर गुरुवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। मामला शहर के लचका पुल स्थित…
SHEOHAR ; रसोई गैस के लिए, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा*
शिवहर समाचार

पानी टंकी का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

मुख्य सचिव, बिहार के  निर्देश में जिला पदाधिकारी, शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी (भा.प्र.से.) द्वारा शिवहर जिला के पदाधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह बुधवार एवं वृहस्पतिवार को पंचायतों का भ्रमण कर जन-कल्याणकारी…
पानी टंकी का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
शिवहर समाचार

सदर अस्पताल में कई माह से रेडियोलॉजिस्ट नहीं रहने से मरीज परेशान

सरोजा सीताराम सदर अस्पताल शिवहर में अभी एक रेडियोलॉजिस्ट नहीं है । ये बाते  किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सह जिला बीस सूत्री कमिटी सदस्य बसन्त कुमार सिंह ने कही ।उन्होंने…
सदर अस्पताल में कई  माह से रेडियोलॉजिस्ट नहीं रहने से मरीज परेशान
शिवहर समाचार

SHEOHAR.व्यवहार न्यायालय से जागरूकता रथ रवाना

SHEOHAR.व्यवहार न्यायालय से जागरूकता रथ रवाना, 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत होगा आयोजनशिवहर व्यवहार न्यायालय परिसर से बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सौजन्य से राष्ट्रीय लोक अदालत के…
SHEOHAR.व्यवहार न्यायालय से जागरूकता रथ रवाना
शिवहर समाचार

SHEOHAR.LPG की गहरा रहे संकट के बीच इसकी कालाबाजारी होने लगी*

SHEOHAR.LPG की गहरा रहे संकट के बीच इसकी कालाबाजारी होने लगी* घरेलू सिलेंडर 400 से 500 रुपये अधिक कीमत पर ब्लैक में बिक रहा *शिवहर* त्योहार व आने वाली शादी विवाह को…
SHEOHAR.LPG की गहरा रहे संकट के बीच इसकी कालाबाजारी होने लगी*
शिवहर समाचार

SHEOHAR*डीएम की उपस्थिति में सुंदरपुर जीविका महिला कृषक उत्पादक समूह का गठन*

SHEOHAR*डीएम की उपस्थिति में सुंदरपुर जीविका महिला कृषक उत्पादक समूह का गठन*शिवहर: तरियानी प्रखंड के हरनाही पंचायत अंतर्गत सुंदरपुर ग्राम में *जिला पदाधिकारी श्रीमती प्रतिभा रानी की उपस्थिति में सुंदरपुर…
SHEOHAR*डीएम की उपस्थिति में सुंदरपुर जीविका महिला कृषक उत्पादक समूह का गठन*
शिवहर समाचार