SHEOHAR.पेट्रोल को लेकर घबराएं नहीं, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध - एसडीएम*
*शिवहर* जिले में पेट्रोल की किल्लत की खबरों के बीच अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल ने लोगों से अपील की है कि वे पैनिक न हों। एसडीएम ने शहर के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण करने के बाद कहा कि जिले में पेट्रोल की कोई किल्लत नहीं है।
*पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है पेट्रोल*
एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया कि शिवहर जिले में पेट्रोल की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है। सभी पंपों पर सुचारू तरीके से पेट्रोल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पंपों पर भीड़ न लगाएं।
*निरीक्षण के बाद दिया आश्वासन*
पंपों के निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संचालकों को भी निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के तेल उपलब्ध कराएं। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लोगों से संयम बरतने की अपील की गई है।