*90000 की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, निगरानी ने दबोचा.. 50 हजार DSP को देने की हुई थी बात*

Updated on 27-04-2026
*90000 की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, निगरानी ने दबोचा.. 50 हजार DSP को देने की हुई थी बात* 

पटना। नालंदा जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शनिवार की देर शाम भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. राजगीर थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक (SI) देवकांत कुमार को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. निगरानी टीम ने आरोपी को पटना ले जाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.पीड़ित डॉक्टर रविशंकर सिंह ने बताया कि 31 मार्च 2026 को गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों बच्चों को मेडिकल के लिए राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया. अस्पताल में दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला करने की कोशिश की तो डॉक्टर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल हवा में लहराई. इसी आधार पर उन पर झूठा आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया.आठ दिन बाद जेल से छूटकर आने पर राजगीर थाने के एसआई देवकांत कुमार, जो मामले के जांच अधिकारी (IO) थे, ने डॉक्टर से संपर्क किया. उन्होंने लाइसेंसी पिस्टल छुड़ाने और लाइसेंस रद्द न होने देने के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी. बाद में दोनों पक्षों में 90 हजार रुपये पर सौदा पक्का हुआ.डॉक्टर रविशंकर सिंह ने पटना स्थित निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई. निगरानी टीम ने प्रारंभिक जांच में मामला सही पाया. इसके बाद एक विशेष दबिश दल गठित किया गया. एसआई देवकांत कुमार ने बकाया रिश्वत लेने के लिए डॉक्टर को राजगीर के सुनसान इलाके में बुलाया.निगरानी विभाग के दारोगा श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में टीम सादे लिबास में पहले से मौजूद थी. जब एसआई देवकांत कुमार 90 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे, तब टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले आरोपी 20 हजार रुपये भी वसूल चुका था.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

SHEOHAR .भीषण सड़क हादसा, पिकअप की चपेट में आने से मासूम की मौत*

SHEOHAR .भीषण सड़क हादसा, पिकअप की चपेट में आने से मासूम की मौत*​श्यामपुर भटहाँ (शिवहर): शिवहर जिले के श्यामपुर भटहाँ थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 9 में आज एक दर्दनाक…
SHEOHAR .भीषण सड़क हादसा, पिकअप की चपेट में आने से मासूम की मौत*
शिवहर समाचार

SHEOHAR*मजदूर दिवस पर शिवहर नगर परिषद के स्वच्छता कर्मियों के भत्ते में होगी वृद्धि, सभापति

SHEOHAR*मजदूर दिवस पर शिवहर नगर परिषद  के स्वच्छता कर्मियों के भत्ते में होगी वृद्धि, सभापति शिवहर: मजदूर दिवस के अवसर पर शिवहर नगर परिषद के सभापति राजन नंदन सिंह ने स्वच्छता…
SHEOHAR*मजदूर दिवस पर शिवहर नगर परिषद  के स्वच्छता कर्मियों के भत्ते में होगी वृद्धि, सभापति
शिवहर समाचार

SHEOHAR.खनन विभाग की अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई*

SHEOHAR.खनन विभाग की अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई*-28.04.2026 को तरियानी प्रखंड क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग द्वारा सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की गई।जिला पदाधिकारी,…
SHEOHAR.खनन विभाग की अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई*
शिवहर समाचार

SHEOHAR .अवैध खनन पर DM सख्त, रात में बढ़ेगी चौकसी और होगा ताबड़तोड़ छापेमारी*

SHEOHAR .अवैध खनन पर DM सख्त, रात में बढ़ेगी चौकसी और होगा ताबड़तोड़ छापेमारी*शिवहर। मंगलवार को शिवहर खनन टास्क फ़ोर्स क़ी बैठक जिला पदाधिकारी क़ी अध्यक्षता मे आहूत की गई। …
SHEOHAR .अवैध खनन पर DM सख्त, रात में बढ़ेगी चौकसी और होगा ताबड़तोड़ छापेमारी*
शिवहर समाचार

SHEOHAR.सीएम हाउस से डीएम को फर्जी काॅल करने वाले के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

SHEOHAR.सीएम हाउस से डीएम को फर्जी  काॅल करने वाले के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज  मुख्यमंत्री आवास का नाम लेकर जिलाधिकारी  प्रतिभा रानी को गुमराह करने और पैरवी के लिए दबाव बनाने का…
SHEOHAR.सीएम हाउस से डीएम को फर्जी  काॅल करने वाले के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
शिवहर समाचार

SHEOHAR.खैरवा दर्प में सड़क हादसे में दो घायल, हालत नाजुक* रेफर

SHEOHAR.खैरवा दर्प में  सड़क हादसे में दो घायल, हालत नाजुक* रेफर SHEOHAR .खैरवा दर्प के पास सोमवार को देर रात बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो…
SHEOHAR.खैरवा दर्प में  सड़क हादसे में दो घायल, हालत नाजुक* रेफर
शिवहर समाचार

SHEOHAR, नगर सभापति ने भीषण गर्मी के बीच नगर वासियों से जल संरक्षण की अपील

SHEOHAR, नगर सभापति ने भीषण गर्मी के बीच नगर वासियों से जल संरक्षण की अपीलशिवहर। भीषण गर्मी के दस्तक देते ही पेयजल की महत्ता को देखते हुए शिवहर नगर परिषद…
SHEOHAR, नगर सभापति ने भीषण गर्मी के बीच नगर वासियों से जल संरक्षण की अपील
शिवहर समाचार

SHEOHAR .गूँजा 'गौ माता' का जयघोष: राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर निकाली पदयात्रा*

SHEOHAR .गूँजा 'गौ माता' का जयघोष: राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर निकाली पदयात्रा*शिवहर गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ माता के सम्मान एवं राष्ट्र का अभियान को…
SHEOHAR .गूँजा 'गौ माता' का जयघोष: राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर निकाली पदयात्रा*
शिवहर समाचार

SHEOHAR, पुनौरा धाम में 108 बटुकों का उपनयन संस्कार में शामिल हुए लोजपा अध्यक्ष विजय पांडे

SHEOHAR, पुनौरा धाम में 108 बटुकों का उपनयन संस्कार में शामिल हुए लोजपा अध्यक्ष विजय पांडे सीतामढ़ी: पुनौरा धाम में आज एक भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। सीतामढ़ी एवं…
SHEOHAR, पुनौरा धाम में 108 बटुकों का उपनयन संस्कार में शामिल हुए लोजपा अध्यक्ष विजय पांडे
शिवहर समाचार