SHEOHAR : अभिषेक नन्दन सिंह बिहार क्रिकेट संघ के फिर बने कोषाध्यक्ष*
SHEOHAR-- बिहार क्रिकेट संघ के वार्षिक आम सभा,-सह- हुए चुनाव में जीत के बाद चुनाव पदाधिकारी डॉ एम मुदस्सिर जी ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। इसके साथ ही बिहार क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष के पद पर अभिषेक नंदन सिंह का नाम घोषित कर दिया गया।
बताया गया है कि आज हुए चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी उम्मीदवार।
बिहार क्रिकेट संघ के नये अध्यक्ष पर हर्षवर्धन, उपाध्यक्ष प्रिया कुमारी, सचिव जियाउल आरफीन, संयुक्त सचिव रोहित कुमार एवं कोषाध्यक्ष अभिषेक नन्दन सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
शिवहर जिला क्रिकेट संघ की तरफ से बिहार क्रिकेट संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गयी।
गौरतलब हो कि बिहार क्रिकेट बोर्ड एसोसिएशन संघ के नए कोषाध्यक्ष अभिषेक नंदन सिंह जिला इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सह- नगर परिषद शिवहर के वार्ड पार्षद गिरीश नन्दन सिंह "प्रशांत "के पुत्र है। तथा बेतिया के जिला जज व सत्र न्यायाधीश आनंद नन्दन सिंह के छोटे भाई है ।